{"_id":"6023ac3b8ebc3e4b64616623","slug":"mahindra-discount-offers-mahindra-car-discounts-february-2021-mahindra-xuv300-mahindra-bolero-mahindra-scorpio-mahindra-xuv-500-mahindra-marazzo-mahindra-alturas-g4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा की कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, करें 3.06 लाख रुपये तक की बचत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
महिंद्रा की कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, करें 3.06 लाख रुपये तक की बचत
Wed, 10 Feb 2021 03:19 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 10 Feb 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में महिंद्रा की कुछ डीलरशिप फरवरी के महीने में नई कार खरीदने पर अपने उत्पाद रेंज में भारी छूट दे रहे हैं। ग्राहकों को ये फायदा नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कॉम्प्लीमेंट्री एसेसरीज के रूप में ले सकते हैं। खास बात है कि बढ़ती लागत का हवाला देकर मारुति सुजुटी, टाटा मोटर्स, और ह्यूंदै समेत कई वाहन निर्माताओं ने नए साल से अपने कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें महिंद्रा भी शामिल है। अब महिंद्रा ग्राहकों को लुभाने और बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर बंपर छूट दे रही है। यहां जानिए महिंद्रा अपने किन मॉडल्स पर कितनी छूट दे रही है।
Mahindra Scorpio BS6
- फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio
कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) को फरवरी के महीने में खरीदने पर 39,500 रुपये की बचत की जा सकती है। महिंद्रा स्कॉर्पियो पर 10,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी इस एसयूवी के साथ 10,000 रुपये की एसेसरीज मुफ्त दे रही है।

Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra Website
Mahindra XUV300
फरवरी के महीने में महिंद्रा के कार डिस्काउंट ऑफर्स के तहत Mahindra XUV300 (महिंद्रा XUV300) के पेट्रोल मॉडल पर 39,500 रुपये का फायदा मिल रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत फरवरी के महीने में महिंद्रा XUV300 को खरीदने पर 5,000 रुपये की नकद छूट, 25,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस, 4,500 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये के एक्सेसरीज दिए जा रहे हैं। बता दें कि महिंद्रा XUV300 के डीजल मॉडल की खरीद पर 44,500 का फायदा होगा। कंपनी इस एसयूवी के डीजल मॉडल पर 10,000 रुपये की नकद छूट दे रही है।

Mahindra Bolero
- फोटो : For Reference Only
Mahindra Bolero
ग्रामीण भारत की लोकप्रिय एसयूवी Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) पर 17,500 रुपये का फायदा मिल रहा है। महिंद्रा बोलेरो पर मिल रहे ऑफर के तहत 3,500 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। इसके साथ इस एसयूवी पर कंपनी 4-साल की कॉम्प्लीमेंट्री शील्ड वारंटी भी दे रही है।

Mahindra Marazzo
- फोटो : For Reference Only
Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) की खरीद पर कुल 41,000 रुपये की बचत की जा सकती है। कंपनी के ऑफर के मुताबिक मराजो पर 20,000 रुपये तक की नगद छूट, 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है।