{"_id":"602395fd8c6f92443735d839","slug":"sanjay-bangar-appointed-batting-consultant-of-royal-challengers-bangalore-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व कप में भारत की हार के बाद गिरी थी गाज, अब विराट कोहली ने अपनी टीम में दी बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप में भारत की हार के बाद गिरी थी गाज, अब विराट कोहली ने अपनी टीम में दी बड़ी जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
संजय बांगर
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण में संजय बांगड़ आरसीबी के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। विराट कोहली की अगुवाई वाली इस फ्रेंचाइजी ने बांगड़ को अपना बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है। आरसीबी ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आरसीबी ने लिखा, 'संजय बांगड़ को बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किए जाने पर हमें खुशी है, आरसीबी परिवार में आपका स्वागत है।'
We are delighted to welcome Sanjay Bangar to the RCB Family as a batting consultant for #IPL2021! 🤩
तीन बार फाइनल तक पहुंचने के बावजूद अबतक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई आरसीबी के पास अब अनुभवी कोचिंग स्टाफ हो चुका है। न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच मुख्य कोच हैं। अब संजय बांगड़ के अनुभव का फायदा भी टीम को मिलेगा। इस सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होनी है, जिसमें बांगड़ आरसीबी कैंप में बैठे नजर आ सकते हैं।
3 of 4
संजय बांगड़ को मिली नई जिम्मेदारी
- फोटो : PTI
2014 से भारत के बल्लेबाजी कोच रहे संजय बांगड़ को टीम इंडिया के विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में हारने के बाद हटा दिया गया था। 48 वर्षीय संजय भारत के लिए 2001 से 2004 के बीच 12 टेस्ट और 15 वन-डे भी खेल चुके हैं। बांगड़ को IPL का पुराना अनुभव है। 2014 और 2015 में वह किंग्स इलेवन पंजाब के कोच थे, उनके नेतृत्व में टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन चैंपियनशिपर नहीं जीत पाई। वह कोच्चि टस्कर्स के भी कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : @IPL
विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने इस सत्र के लिए 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडीक्कल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्पा, शाहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे रिटेज किए गए खिलाड़ी हैं। आरोन फिंच, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, मोइन अली, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, डेल स्टेन, पार्थिव पटेल और उमेश यादव को रिलिज कर दिया गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।