फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawa और Jawa 42 के माइलेज का खुलासा, बुकिंग आईडी से जानें कब मिलेगी डिलिवरी

Fri, 05 Apr 2019 07:47 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 Apr 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
jawa and jawa 42 bikes delivery starts, jawa revealed the mileage of bikes
jawa Bikes Gul panag

पिछले साल नवंबर में लान्चिंग के बाद से जावा बाइक्स की चारों तरफ चर्चा है।। वहीं 30 मार्च को जावा की कुछ बाइक्स की डिलिवरी भी शुरू हो गई है। जबकि कुछ बाइक्स को 15 अप्रैल तक डिलिवर किए जाने की उम्मीद है। वहीं जिन लोगों ने 15 नवबर, 2018 तक जावा और जावा 42 की बुकिंग की है उन्हें सिगल एबीएस वाली बाइक्स मिलेंगी। वहीं अब कंपनी ने दोनों बाइक्स के माइलेज का भी खुलासा कर दिया है।


 

जावा बाइक्स की डिलिवरी शुरू

jawa and jawa 42 bikes delivery starts, jawa revealed the mileage of bikes
Jawa, Jawa 42, Jawa Motorcycles, ABS Bikes - फोटो : www.jawamotorcycles.com

जिन बाइक लवर्स ने जावा और जावा 42 की बुकिंग 16 नवंबर के बाद करवाई है उन्हें मई 2019 तक बाइक्स की डिलिवरी मिलेंगी। जावा की बुकिंग आईडी JAWA20181116003 से लेकर JAWA201811163931 की डिलिवरी मई के पहले हफ्ते में और JAWA201811163949 से JAWA201811166344 बुकिंग आईडी तक की डिलिवरी 15 मई के बाद होगी। वहीं जिन लोगों ने बाइक्स की बुकिंग 17 नवंबर के बाद की है, उन्हें डिलिवरी जून से मिलनी शुरू होगी। वहीं डुअल एबीएस जावा और जावा 42 की डिलिवरी भी जून, 2019 से शुरू होगी।
 

माइलेज 37.5 किमी प्रति लीटर

jawa and jawa 42 bikes delivery starts, jawa revealed the mileage of bikes
Jawa Motorcycles, Jawa, Royal Enfield, Jawa ABS - फोटो : www.jawamotorcycles.com

वहीं कंपनी ने पहली बार आधिकारिक तौर पर जावा औरर जावा 42 के माइलेज का एलान कर दिया है। जावा के मुताबिक जावा और जावा 42 का माइलेज एआरएआई के मुताबिक 37.5 किमी प्रति लीटर होगी। वहीं मोजो का माइलेज 35 किमी प्रति लीटर है।  




 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख और 1.55 लाख रुपये

jawa and jawa 42 bikes delivery starts, jawa revealed the mileage of bikes
Jawa Forty Two Colours

जावा और जावा 42 स्टैंडर्ड की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख और 1.55 लाख रुपये है। वहीं डुअल चैनल एबीएस के साथ 1.72 लाख और 1.63 लाख रुपये होगी। जावा को तीन रंगों मरून, ग्रे और ब्लैक में ऑफर किया जाएगा। जबकि जावा 42 6 रंगों में कॉमेट रेड (ग्लॉसी), नेबुला ब्लू (ग्लॉसी), स्टरलाइट ब्लू (मैट), ल्यूमस लाइम (मैट) गैलेक्टिक ग्रीन (मैट) और हैले टील (मैट) रंगों में मिलेगी। कंपनी इन बाइक्स को देशभर में खुले 95 डीलरशिप के जरिए बेचेगी। वहीं कंपनी इस साल के आखिर तक रेट्रो बॉबर स्टाइल्ड पेराक को भी लान्च करेगी।       
 

विज्ञापन

293 सीसी का 4 स्ट्रोक इंजन

jawa and jawa 42 bikes delivery starts, jawa revealed the mileage of bikes
Jawa Motorcycles, Jawa, Royal Enfield, Jawa ABS

जावा बाइक्स में 293 सीसी का 4 स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड, DOHC इंजन लगा है, जो 27 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टार्क देता है। बाइक के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। बाइक के इंजन को इस तरह से ट्यून किया गया है कि क्लासिक जावा बाइक को अहसास होगा।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed