फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के 'रफ एंड टफ' हीरो की स्टाइलिश गाड़ियों का कलेक्शन

Fri, 14 Apr 2017 04:43 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 14 Apr 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
John Abraham's Car and Bike Collection

बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम का बाइक और कार का शौक किसी से छुपा नहीं है। यह सभी जानते हैं कि जॉन को बाइक और कार से बेहद लगाव है। जॉन का बाइक्स से यह लगाव ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगहों पर नजर आता है। जॉन ने अपने इस शौक के चलते बाइक और कार का एक कलेक्शन बना रखा है। तो आइए जानते है कि जॉन के पास कौन-कौन सी खास कार और बाइक हैं।

John Abraham's Car and Bike Collection
जॉन अब्राहम

सुजुकी हायाबुसा-
दुनिया की आइकॉनिक सुपर बाइक्स में से एक है सुजुकी हायाबुसा। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सुजुकी हायाबुसा, टेक्नोलॉजी और मैकेनिकस के बेहतरीन इस्तेमाल के रूप में मिल का पत्थर साबित हुई है। इस बाइक का इंजन 150 हॉर्सपावर की शक्ति व 300 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार प्रदान करता है। 

John Abraham's Car and Bike Collection
जॉन अब्राहम

यमाहा आर1-
जॉन लंबे समय से यमाहा के ब्रांड एंबेसडर हैं। यमाहा ने जॉन को बोल्ड लुक वाली काले रंग की आर1 बाइक गिफ्ट के तौर पर दी है। लॉन्चिंग के बाद इस बाइक को बाजार में बड़ी सफलता मिली। इस बाइक को हाल में ही अपडेट किया गया है। 2015 में लॉन्च आर1 निसंदेह एक जबदस्त रफ्तार वाली बेहतरीन बाइक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham's Car and Bike Collection
जॉन अब्राहम

यमाहा वीमैक्स-
जॉन अब्राहम ने यमाहा की प्रसिद्ध वीमैक्स क्रूजर बाइक को भी खरीद रखा है। वीमैक्स का वी4 लिक्विड कूल इंजन 114 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। साथ ही यह कार को 113 एनएम का टॉर्क भी प्रदान करता है। कंपनी ने इस कार को 1985 में लॉन्च किया था। वीमैक्स अपनी तेज रफ्तार और साइबरपंक स्टाइल के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। 

विज्ञापन
John Abraham's Car and Bike Collection
जॉन अब्राहम

ऑडी क्यू3-
ज्यादातर भारतीयों की तरह जॉन को भी एसयूवी का शौक है। जॉन ने ऑडी क्यू3 का ब्लैक वेरिएंट खरीद रखा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed