{"_id":"5d3d3b198ebc3e6cef2b2252","slug":"kawasaki-w800-street-launched-in-india-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kawasaki W800 Street भारत में हुई लॉन्च, 800cc इंजन के साथ 8 लाख रुपये है कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kawasaki W800 Street भारत में हुई लॉन्च, 800cc इंजन के साथ 8 लाख रुपये है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
कावासाकी W800
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कावासाकी (Kawasaki) ने भारत में अपनी नई बाइक W800 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत (भारत में) 7.99 लाख रुपये है। कंपनी इस बाइक की डिलिवरी इसी साल अगस्त में शुरू कर देगी होगी। नई कावासाकी W800 का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड Interceptor और Triumph Street Twin से होगा।
इंजन
2 of 3
कावासाकी W800 Street
- फोटो : Social
कावासाकी W800 में 773cc, एयरकूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है जो 47.5hp की पावर और 62.9Nm टॉर्क देता है। इसके साथ ही यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक के फ्रंट में 320mm डिस्क और रियर में 270mm डिस्क है। सेफ्टी के लिए इसमें एलईडी हेडलाइट, स्लिपर क्लच और ड्यूल चैनल ABS फीचर्स मौजूद हैं। इस बाइक में वो सभी फीचर्स मौजूद हैं जो रेट्रो स्टाइल वाली बाइक में देखने को मिलते हैं। इस बाइक में 18 इंच के टायर्स दिए गये हैं।
सिर्फ स्ट्रीट वेरियंट
3 of 3
कावासाकी W800 Street
- फोटो : Social
आपको बता दें कि कंपनी ने इसका अभी सिर्फ स्ट्रीट वेरियंट ही लॉन्च किया गया है। और जल्द ही इसका कैफे वेरियंट भी लॉन्च किया जा सकता है। वैसे इंटरनेशनल मार्किट में कावासाकी W800 को वेरियंट, स्ट्रीट और कैफे रेसर में उपलब्ध है। और इन दोनों बाइक्स में प्रीमियम क्वालिटी देखने को मिलती है। कावासाकी ने साल 2016 में इस बाइक का प्रॉडक्शन बंद कर दिया था क्योंकि यह बाइक ग्लोबल यूरो 4 एमिशन नॉर्म्स का पालन नहीं करती थी। उसके बाद साल 2018 में इस बाइक को फिर से रिलॉन्च किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।