{"_id":"5d3d4e898ebc3e6ce1393108","slug":"kia-seltos-can-be-launched-in-less-than-rs-10-lakh-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महज इतने लाख रुपये में लॉन्च होगी Kia Seltos, जानें टॉप वर्जन की कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
महज इतने लाख रुपये में लॉन्च होगी Kia Seltos, जानें टॉप वर्जन की कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 29 Jul 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
किआ सेल्टोस की कीमत
- फोटो : KIa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Kia motors की नई एसयूवी Seltos का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 22 अगस्त को इसे लॉन्च किया जायेगा। और इसका सीधा मुकाबला Hyundai क्रेटा, टाटा हैरियर और MG हेक्टर से होगा, अमर उजाला ऑटो टीम लगातार आपको इस आगामी एसयूवी के बारे में अपडेट दे रही है। और अभी हमारे सोर्स के मुताबिक एक और नया अपडेट इसकी कीमत को लेकर आया है। आइये जानते हैं।
10 लाख से कम में लॉन्च होगी नई किआ सेल्टॉस
2 of 3
किआ सेल्टोस
- फोटो : Social
सोर्स और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ अपनी नई सेल्टॉस को भारत में 9.99 लाख रुपये में उतार सकती है। जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत करीब 17 लाख रुपये तक जा सकती है। ये संभावित कीमतें हैं वही किआ मोटर्स की तरफ से भी कीमत को लेकर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। हम सभी इस बता को जानते हैं कि कोई भी कंपनी लॉन्च से पहले अपने प्रोडक्ट की कीमत का खुलासा नहीं करती। वैसे भारत से पहले सेल्टॉस साउथ कोरिया में बिक रही है।
3 इंजन ऑप्शन में आएगी
3 of 3
Kia Seltos
- फोटो : Google
भारत में लांच होने वाली किआ सेल्टोस को तीन इंजन ऑप्शन में उतारा जायेगा। जिसमें 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड GDI पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। ये सभी इंजन बीएस-6 नॉर्म्स में होंगे। नई सेल्टोस को तीन ड्राइव मोड जैसे नार्मल, इको और स्पोर्ट मिलेंगे जबकि टेरेन मोड में वेट, मड और सैंड मिलेंगे, जिन्हें सेंटर कंसोल पर स्थित रोटरी नॉब का उपयोग करके चुना जा सकता है इसके अलावा सेल्टोस 6 एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण, वाहन स्थिरता प्रबंधन, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।