भारत में CNG कारों का क्रेज हमेशा से ही लोगों में देखने को मिला है। CNG गाड़ियां पेट्रोल और डीजल की तुलना में ज्यादा किफायती होती हैं साथ ही प्रदूषण मुक्त भी होती हैं। लेकिन CNG गाड़ियों को खरीदने का केवल यही एक कारण नहीं है बल्कि ये ऐसे ग्राहकों को ज्यादा भाती हैं जो कम खर्च में ज्यादा माइलेज की उम्मीद करते हैं।पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को देखते हुए CNG से चलने वाली कारें ज्यादा पसंद की जाती हैं। शुरुआत में लोकल और सस्ती CNG किट्स मार्किट में उपलब्ध थी, लेकिन ये बेहद खतरनाक भी साबित हुईं ऐसे में कार निर्माता कंपनियों ने ओरिजिनल CNG किट के साथ कार बेचना शुरू किया और लोगों ने इन्हें खूब पसंद भी किया।क्योकिं ये सेफ्टी के लिहाज से बेहतर हैं और आग लगने जैसी की दिक्कत भी नहीं होती। तो अगर आप भी एक नई किफायती, सस्ती CNG कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप इस रिपोर्ट को जरूर देखें क्योकिं यहां हम आपको देश में मिलने वाली कुछ खास CNG कारों के बारे में बता रहे हैं।
ये हैं भारत की 6 सबसे सस्ती और किफायती CNG कारें, माइलेज 30 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki Alto S-CNG
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली छोटी कार ऑल्टो जहां पेट्रोल के दम पर लोगों के दिलों पर राज कर रही है वही अब यह CNG वर्जन की वजह से भी लोगों की पसंदीदा कार है। यह देश की सबसे सस्ती CNG कारों में से एक है। इसमें 796cc का इंजन लगा है जो CNG वेरियंट 40 bhp का पावर और 60 Nm टॉर्क देता है। ऑल्टो CNG का माइलेज 32.99 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। CNG ऑल्टो की कीमत 4.11 लाख रुपये से शुरू होती है। परफॉरमेंस के मामले में यह काफी बढ़िया कार है, छोटी और लम्बी दूसरी के लिए यह मजेदार है। हैंडलिंग और राइडिंग अच्छी है। इसे चलाना आसान भी है।
Maruti Suzuki Alto K10 S-CNG
ऑल्टो का अपग्रेड वर्जन है K10, जोकि 998cc इंजन के साथ आती है। आपको बता दें कि यह इंजन कंपनी का सबसे बेस्ट इंजन माना जाता है, इसकी जबरदस्त परफॉरमेंस कभी भी निराश होने का मौका नहीं देती। जो लोग K10 चला रहे हैं उनका इसकी परफॉरमेंस को लेकर कभी कोई खास शिकायत नहीं रही। लेकिन ज्यादा कीमत जरूर निराश कर जाती है। CNG वेरियंट में यह इंजन 58 bhp का पावर और 78 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ऑल्टो K10 CNG का माइलेज 32.26 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। Alto K10 CNG वर्जन की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 4.45 लाख रुपये है। CNG का सिर्फ एक ही मॉडल इस कार में मिलता है।
Maruti Suzuki Celerio CNG
मारुति सुजुकी की सिलेरियो अपने कमाल के स्पेस के लिए जानी जाती है। Celerio CNG में भी 998cc वाला इंजन मिलता है। सिलेरियो CNG में भी यह इंजन 58 bhp का पावर और 78 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ आपको 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। सिलेरियो CNG का माइलेज 31.76 km/kg है। CNG वाली मारुति सिलेरियो की शुरुआती कीमत 5.35 लाख रुपये है। किफायती कारों में सिलेरियो का नाम है लेकिन इसका डिजाइन इसका एक कमजोर पहलू भी है।
Maruti Suzuki Eeco S-CNG
मारुति सुजुकी की EECO ने अपने ओमनी ब्रांड को आगे बढ़ाया है, नतीजा आज ज्यादातर लोगों की पसंद EECO ही है, पर्सनल और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए इसे ख़रीदा जा रहा है ज्यादा स्पेस और आराम इसमें मिलते हैं बड़ी होने की वजह से इसमें ज्यादा हेडरूम तो मिलता है साथ ही जो लोग लम्बे कद हैं वो भी इसमें आसानी से फिट हो जाते हैं EECO CNG की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 4,41 लाख रुपये से शुरू होती है CNG मोड पर यह 21.94 km/kg का माइलेज देती है।