जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपनी Corolla और Corolla Altis को रिकॉल किया है। कंपनी ने जनवरी 2003 और दिसम्बर 2013 के बीच खरीदी गई कोरोला और कोरोला अल्टिस को एयरबैग्स में आई खराबी के चलते वापस मंगवाया है।
तकाता पैसेंजर एयरबैग्स में आई खराबी
2 of 3
कार का एयरबैग सिस्टम फेल होना
प्रभावित वाहनों के तकाता एयरबैग्स का इन्फ्लेटर्स में लगे प्रोपेलैंट बहुत ही अधिक नमी और बदलते उंचे तापमानों के लम्बे समय तक संपर्क में आने के बाद खराब हो सकते हैं। खराब हो चुका प्रोपेलैंट एयरबैग लगाते समय इन्फ्लेटर को काट सकता है। इन्फ्लेटर के काटने पर धातु के टुकड़े एयरबैग कुशन मटिरियल में से आरपार हो सकते हैं जोकि वाहन में बैठे लोगों को लग सकते हैं और जिससे गंभीर चोट लग सकती है। कंपनी ने यह भी बताया है कि यदि आपने पहले ही एयरबैग्स को बदलवा दिया है तो इस पर ध्यान न दें।
ग्राहक करें ये काम
3 of 3
corolla-altis-white india
इस रिकॉल के लिए टोयोटा ने ग्राहकों को सूचित करने के लिए न्यूज़ पेपर्स में इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया है, साथ ही ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी टोयोटा डीलर पर जाकर भी अपनी कार की जांच करवा सकते हैं। कंपनी ने 81,874 दोषपूर्ण कोरोला और कोरोला अल्टिस में से 49,327 कारों के एयरबैग्स को पहले ही बदल चुकी है।