सब्सक्राइब करें

Kia Seltos SUV की बंपर बिक्री के बाद 2020 में लॉन्च हो सकता है इसका इलेक्ट्रिक वर्जन, जानें फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos SUV electric car version to be launched in 2020 kia seltos suv specifications
Kia Seltos - फोटो : AmarUjala
Kia Motors ने अपनी पहली SUV कार Seltos को लॉन्च करते ही भारतीय कार बाजार में अपना दबदबा बना लिया है। मिड साइड SUV कार सेगमेंट में Seltos को काफी पसंद किया जा रहा है। Seltos अपनी लॉन्चिंग के बाद से अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन चुकी है। Seltos की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। खबरों के मुताबिक Kia Seltos EV (सेल्टॉस इलेक्ट्रिक) को अगले साल 2020 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Seltos EV में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी को  Hyundai KONA Electric (ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक) से लिया जा सकता है। इलेक्ट्रिक सेल्टॉस को SP2 EV कोडनाम दिया गया है। 
Trending Videos
Kia Seltos SUV electric car version to be launched in 2020 kia seltos suv specifications
Hyundai KONA - फोटो : Hyundai
Hyundai KONA Electric में 39.2 kWh क्षमता की लीथियम आयन बैटरी लगी हुई है, जो 135 bhp की पावर और 395 Nm का टॉर्क देती है। इसके अलावा KONA Electric 64 kWh बैटरी यूनिट के साथ भी आती है। इस वेरियंट का इलेक्ट्रिक मोटर 201 bhp की पावर और 395 Nm जेनरेट करता है। वहीं कोना में सिंगल स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। 

Kona 10 सेकंड से भी कम वक्त में 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 145 किमी प्रति घंटा है और फुल चार्जिंग पर 452 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इस कार की बैटरी को फास्ट चार्जर की मंदद से 60 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं स्टैंडर्ड चार्जर से यह लगभग छह घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Seltos SUV electric car version to be launched in 2020 kia seltos suv specifications
Kia seltos - फोटो : kia motors
एशियाई बाजार के लिए हो रही तैयार
खबरों के मुताबिक Seltos EV सिर्फ एशियाई बाजार के लिए बनाई जा रही है। मतलब इस इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ एशियाई देशों में लॉन्च किया जाएगा। ऐसी संभावना है कि Kia Motors सबसे पहले Seltos EV को अपने घरेलू बाजार साउथ कोरिया में पेश करेगी। इसके बाद इसे भारत और चीन में लॉन्च किया जा सकता है। 
Kia Seltos SUV electric car version to be launched in 2020 kia seltos suv specifications
Kia Seltos - फोटो : Google
भारत में सेल्टॉस की बंपर डिमांड
Kia Motors ने अपनी पहली SUV कार Seltos को भारत में अगस्त में लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक लॉन्चिंग के बाद से नवंबर तक 40 हजार से ज्यादा सेल्टॉस की डिलिवरी कर दी गई है। साथ ही नवंबर के आखिर तक कंपनी को सेल्टॉस की 80 हजार यूनिट से ज्यादा की बुकिंग मिल गई थी। फिलहाल इस गाड़ी पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप एसयूवी में शामिल Seltos में तीन इंजन ऑप्शन के साथ 16 वेरिएंट मिलते हैं। Seltos में 1.4 लीटर GDI टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। ये तीनों इंजन BS6 (भारत स्टेज 4) के अनुरूप हैं। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 
विज्ञापन
Kia Seltos SUV electric car version to be launched in 2020 kia seltos suv specifications
Kia seltos drive review - फोटो : Kia seltos
Seltos का 1.5 लीटर इंजन 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 140 पीएस की पावर और 242 एनएम का टॉर्क देता है। सेल्टोस बीएस6 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ भी आती है, जो 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 16.5 से 16.8 किमी प्रति लीटर, 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 16.1 किमी से 16.5 किमी प्रति लीटर और 1.5 लीटर डीजल इंजन 21 किमी प्रति लीटर से 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। सेल्टॉस का डीजल इंजन 1.5-लीटर का है, जो 113hp की पावर और 250Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन हैं। इसका मुकाबला क्रेटा, निसान किक्स, रेनो कैप्चर, मारुति एस-क्रॉस, टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर से है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed