मारुति विटारा ब्रेजा की रीबैज वर्जन टोयोटा अर्बन क्रूजर 23 सितंबर को पेश हो रही है। ऑटो सेक्टर को किआ सोनेट के बाद अर्बन क्रूजर के आने का इंतजार है। लॉन्चिंग से पहले ही अर्बन क्रूजर की कुछ डिटेल्स लीक हुई हैं, जिसमें इसके वैरिएंट्स और फीचर्स के बारे में पता चला है...
क्या Toyota Urban Cruiser की लॉन्चिंग का है इंतजार, जानिए किस वैरिएंट में मिलेगा कौन सा फीचर
11 हजार रुपये की टोकन राशि में बुकिंग
23 सितंबर को लॉन्च हो रही है टोयोटा अर्बन क्रूजर की आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू हो चुकी है। 11 हजार रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कराया जा सकता है। लेकिन अगर आप क्रूजर को बुक कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इसमें 1.5 लीटर 4-सिलंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी।
टॉप प्रीमियम वैरिएंट में डुअलटोन शेड
इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट में माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं यह छह मोनोटोन और 3-डुअल टोन रंगों में उपलब्ध होगी। अर्बन क्रूजर तीन वैरिएंट्स मिड, हाई और प्रीमियम में पेश होगी। इसके टॉप प्रीमियम वैरिएंट में डुअलटोन शेड मिलेगा। बाकी वैरिएंट्स मोनोटोन रंगों में उपलब्ध होंगे।
मिड वैरिएंट
- एक्सटीरियर- एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डीआरएल, इंटीग्रेटेड टर्न इंडीकेटर, रिअर टेल लाइट्स और स्पॉयलर, 16-इंच स्टील व्हील कवर के साथ।
- इंटीरियर- डुअल टोन इंटीरियर, रैन पैटर्न सीट अपहोलस्ट्री, डार्कर ब्राउन फैब्रिक डोर ट्रिम।
- मैनुअल डे-नाइट इंटरनल रिअरव्यू मिरर, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल।
- एमपी3, एफएम, ऑक्स, ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के साथ के साथ स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल।
- डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर।
हाई वैरिएंट
- मिड वैरिएंट के फीचर्स के अलावा अलॉय व्हील्स के साथ ब्लैंक सेंटर कैप मिलेगी।
- इंटीरियर में सीटों पर हनीकॉम्ब पैटर्न मिलेगा। साथ ही, 7-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंपोटेनमेंट सिस्टम के साथ एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का स्पोर्ट और दूसरे कनेक्टिविटी फीचर मिलेंगे।
- इसमें क्रूज कंट्रोल का भी फीचर मिलेगा।
प्रीमियम वैरिएंट
- हाई वैरिएंट्स के फीचर के अलावा फ्रंट एलईडी फॉग लैंप्स के साथ डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे।
- साथ ही रेन सेंसिग वाइपर्स का भी फीचर मिलेगा।
मुफ्त दो साल मैंटेनेंस पैकेज
उम्मीद जताई जा रही है कि टोयोटा अर्बन क्रूजर की कीमत 7.99 लाख रुपये से 11.65 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। वहीं कंपनी क्रूजर की प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को मुफ्त दो साल मैंटेनेंस पैकेज देगी। टोयोटा इंडिया के ऑफर के तहत जो ग्राहक अर्बन क्रूजर की लॉन्चिंग से पहले इस एसयूवी को बुकिंग करते हैं, उन्हें कंपनी की ओर से 2 साल तक नो-कॉस्ट पीरियोडिक मेंटेनेंस पैकेज मिलेगा। यानी दो साल तक उनकी इस नई कार का मेंटेनेंस बिल्कुल मुफ्त होगा। अर्बन क्रूजर के साथ ग्राहकों को 3 साल तक या एक लाख किलोमीटर (जो भी पहले पूरा हो) की वारंटी मिलेगी। नई एसयूवी के लॉन्च हो जाने के बाद हो सकता है कि टोयोटा अपने सर्विस प्रोग्राम की कीमत बढ़ा दे।