सब्सक्राइब करें

भारत में फर्राटा भरने को तैयार है Lexus की तीन करोड़ की कार, फीचर उड़ा देंगे होश!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 10 Dec 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Lexus india soon to be launch lexus lc500h coupe, the most expensive luxury car in India
Lexus LC500h Coupe India - फोटो : AmarUjala

Lexus की प्रीमियम LC500h Coupe भारत में एंट्री करने के लिए तैयार है। इसके फीचर्स और कीमतों को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है। वहीं भारतीय बाजार में इसकी ऑन-रोड कीमत 2.80 करोड़ रुपये रखी जा सकती है।

Trending Videos
Lexus india soon to be launch lexus lc500h coupe, the most expensive luxury car in India
Lexus LC500h Coupe - फोटो : Social Media

इसका मुकाबला Jaguar F-Type 2.0 और Audi Rs5 Coupe से होगा। हालांकि, कीमतों के मामले में Lexus LC500h इन दोनों ही प्रीमियम कारों से ज्यादा महंगी है। Jaguar F-Type 2.0 की भारतीय बाजार में कीमत 1.18 से 1.21 करोड़ रुपये तक है। जबकि Audi Rs5 Coupe की कीमत 1.37 करोड़ रुपये है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lexus india soon to be launch lexus lc500h coupe, the most expensive luxury car in India
Lexus LC500h Coupe Side - फोटो : Social Media

Lexus आने वाले दिनों में LC500h को शोकेस करेगी। वहीं इसकी डिलीवरी अगले साल यानी कि मार्च 2020 से शुरू हो सकती है। भारत में इसके फेसलिफ्ट मॉडल की बिक्री होगी, जिसे कंपनी ने साल 2018 में पेश किया था। Lexus की टू-सीटर लग्जरी Coupe एक स्पोर्ट्स कार से ज्यादा एक ग्रैंड टूरर है। LC500h को भारत में हाईब्रिड पावरट्रेन के साथ लाया गया है, जो 477 एचपी की पावर के साथ ताकत आती है।

Lexus india soon to be launch lexus lc500h coupe, the most expensive luxury car in India
Lexus LC500h Coupe Rear - फोटो : Social Media

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके पांच लीटर इंजन वाले मॉडल की बिक्री होती है। रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत में जिस मॉडल की बिक्री होगी उसमें 3.6-लीटर का V6 पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका इंजन 300 एचपी की पावर और 348 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें CVT के साथ 4-स्पीड ट्रांसमिशन वहीं मैनुअल मोड में ड्राइवर को कुल 10 गियर्स का ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन
Lexus india soon to be launch lexus lc500h coupe, the most expensive luxury car in India
Lexus LC500h Coupe Interior - फोटो : Social Media

बात करें इसके फीचर्स की तो Lexus LC500h Coupe में आपको 10.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जिसे आप गियर लिवर के बगल में दिए गए टचपैड से कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा आपको इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ 10 तरीके से अडजस्टेबल होने वाली पावर ड्राइवर सीट मिलेगी। वहीं, इसका स्पेसियस ब्राइट इंटीरियर और अग्रेसिव बोल्ड लुक ग्राहकों को काफी पसंद आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed