{"_id":"61286db83a73025f8634aad9","slug":"long-range-electric-scooter-india-best-electric-scooter-in-india-longest-single-charge-range-electric-scooters-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV : Ola S1 से Okinawa i-Praise तक... ये हैं भारत में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाले सात इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलते हैं 236 किमी तक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
EV : Ola S1 से Okinawa i-Praise तक... ये हैं भारत में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाले सात इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलते हैं 236 किमी तक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
Longest Range Electric scooters : भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार आजकल काफी फल-फूल रहा है। हाल ही में कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं, जिससे ईवी टू-व्हीलर विकल्पों की एक बड़ी रेंज में से चुनने का विकल्प मिलता है। हाल ही में, Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अपने S1 (एस1) और S1 Pro (एस1 प्रो) और Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपना Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। जबकि Ather (एथर), Bajaj Auto (बजाज ऑटो) और TVS (टीवीएस) जैसे वाहन निर्माताओं की पहले से उपलब्ध पेशकशों में से चुनने के लिए कुछ बहुत ही बेहतर विकल्प मौजूद हैं। लेकिन कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर भी मौजूद हैं जिनकी चर्चा कम हुई है और वे शानदार ड्राइविंग रेंज देते हैं।
Trending Videos
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter : 181 किमी
प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हाल ही में Ola Electric S1 और S1 Pro स्कूटर लॉन्च हुआ है। स्कूटर को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। S1 ट्रिम 121 किमी की रेंज वाला बेस वेरिएंट है, जबकि S1 Pro हाई-स्पेक ट्रिम है जो एक बार चार्ज करने पर 181 किमी की रेंज देता है। S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है, जबकि S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 129,999 रुपये रखी गई है।

Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
Simple One : 236 किमी
Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने इस महीने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) लॉन्च किया। सिंपल वन ई-स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर ईको मोड में 203 किलोमीटर और भारतीय ड्राइव साइकिल (आईडीसी) स्थितियों में 236 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। शानदार लुक और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर वाले इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) रखी गई है।

Odysse Hawk Plus
- फोटो : Odysse
Odysse Hawk Plus : 170 किमी
Odysse एक ईवी स्टार्टअप है जिसकी इस समय चुनिंदा भारतीय शहरों में बहुत सीमित पहुंच है। इसके मौजूदा पोर्टफोलियो में चार उत्पाद शामिल हैं और इसके Hawk Plus (हॉक प्लस) ने 170 किमी की फुल चार्ज रेंज के दावा के साथ बाकी को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर का चार्जिंग समय चार घंटे है और इसे किसी भी रेगुलर थ्री-पिन सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

Hero Nyx-HX Electric Scooter
- फोटो : Hero Electric
Hero Electric Nyx HX : 165 किमी
हीरो इलेक्ट्रिक देश में ईवी की ओवरऑल बिक्री में सबसे आगे है। इसके पोर्टफोलियो में ई-स्कूटर की एक बड़ी वेरायटी है और Electric Nyx HX सबसे लंबी सिंगल-चार्ज रेंज वाले स्कूटरों में से एक है। यह एक स्लो-स्पीड स्कूटर है जो अपनी 51.2V/30Ah डुअल बैटरी से एक बार चार्ज करने पर 165 किमी की रेंज देता है।