महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार ने भारत में अपना 100 करोड़ का सफर तय कर लिया है जिसके मौके पर कंपनी नेNEMO Life नाम से एक नया स्मार्टफोन एप्लिकेशन लॉन्च किया है। NEMO - नेक्स्ट-जनरेशन MObile एप्लिकेशन को महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी के 100 करोड़ किमी पूरे होने के वक्त पेश किया है। यह नया स्मार्टफोन मोबाइल एप्लिकेशन ग्राहकों को उन सभी सूचनाओं के बारे में बताता है। जो उन्हें अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जानने आवश्यक होते हैं। NEMO एक क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जो साझा और कनेक्टेड सेवाओं की पेशकश करता है।
Mahindra की Electric Car ने पूरे किए 100 करोड़ किमी, खुशी में कंपनी ने लॉन्च किया ऐप
ये भी पढ़ें: Mumbai Police ने Ranveer Singh के Gully Boy के ट्रेलर के जरिए दी यह खास सीख.....
बता दें, NEMO ऐप को महिंद्रा e2oPlus, eVerito सेडान और eSupro मिनी वैन के मालिकों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है इसके अलावा 3 पहिया वाहनों की Mahindra Treo रेंज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
ये भी पढ़ें: 12 लाख रुपए वाली Suzuki Swift Attitude का स्पेशल एडिशन लॉन्च , देंखें क्या हैं खास फीचर्स