{"_id":"5cee62fcbdec22073964ff42","slug":"malayalam-film-star-mammootty-posed-on-jawa-classic-bike-along-with-unni-mukundan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जावा बाइक पर दिखाई दिए ये प्रसिद्ध फिल्मी एक्टर, खुश हुए फैंस","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जावा बाइक पर दिखाई दिए ये प्रसिद्ध फिल्मी एक्टर, खुश हुए फैंस
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 29 May 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jawa Bikes Delivery
- फोटो : AmarUjala
Link Copied
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध फिल्म स्टार ममूटी के गैराज में न केवल शानदार कारें हैं, बल्कि उन्हें बाइक्स का भी शौक है। यहां तक कि ममूटी के लड़के दुलकर सलमान को भी कारों को बहुत शौक है और दोनों का ‘369 गैराज’ काफी फेमस है। लेकिन असली खबर यह है कि हाल ही ममूली को लीजेंड बाइक जावा क्लासिक के शोरूम पर देखा गया।
Trending Videos
ममूटी गए थे जावा शोरूम
2 of 5
Mammootty On Jawa Classic
- फोटो : Instagram
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में ममूटी ने जावा बाइक्स के शोरूम पर विजिट किया था। इस दौरान उन्होंने जावा क्लासिक को चेक किया था। सोशल मीडिया पर शेयर पिक्चर्स में ममूटी बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल सकी कि उन्होंने यह बाइक खऱीदी भी है या केवल पोज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नी मुकुंदन ने खरीदी जावा क्लासिक
3 of 5
Unni Mukundan Jawa Classic
- फोटो : Instagram
हाल ही में दूसरे प्रसिद्ध मलयाली एक्टर उन्नी मुकुंदन ने उसी जावा शोरूम से जावा क्लासिक खरीदी है। संभव है कि ममूटी उनके साथ डीलरशिप पर गए हों, और बाइक के साथ कुछ फोटोग्राफ लिए हों। सोशल मीडिया पर शेयर दूसरी फोटोग्राफ में दोनों एक्टर एक बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे है, जिसमें ममूटी फ्रंट सीट पर और उन्नी पीछे बैठे हैं।
293सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन
4 of 5
Unni and Mammootty on Jawa
- फोटो : Instagram
जावा क्लासिक बाइक की बात करें, तो इसमें 293सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा हुआ है। यह इंजन 27 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। जावा बाइक्स 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है और 37.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। जावा बाइक्स की एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये से शुरू है और फिलहाल अभी सिंगल चैनल एबीएस के साथ आती है।
विज्ञापन
ममूटी का 369 Garage
5 of 5
Mammootty 369 cars collection
- फोटो : सांकेतिक
वहीं ममूटी के 369 Garage की बात करें, तो उनके गैराज में कई एसयूवी और लग्जरी सेडान और स्पोर्ट्स कारें हैं। इनमें Jaguar XJ L, Mercedes Benz S-Class, Porsche Cayenne S Diesel, Toyota Land Cruiser, Audi A7 Sportback, E46 BMW M3 और Mini Cooper S शामिल हैं। वहीं ममूटी के जावा बाइक खरीदने की खबर से जावा फैंस बेहद खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।