सब्सक्राइब करें

Maruti CNG Car: जल्द आएगी मारुति की दो सीएनजी कारें, मिलेगा शानदार माइलेज, होगी पैसों की भारी बचत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 Jul 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
maruti dzire cng launch date maruti suzuki swift cng launch date know expected price features
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के साथ, वाहन निर्माता और ग्राहक दोनों ईंधन के अन्य विकल्प तलाशने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों की ओर लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भारत में मुख्यधारा का परिवहन बनाने की तैयारियां चल रही हैं। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी देने के साथ ही बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। कुल मिलाकर ऐसे परिदृश्य में जब तक इलेक्ट्रिक वाहन मुख्यधारा में नहीं आ जाते, तब तक सीएनजी एक बहुत ही व्यवहार्य ईंधन विकल्प के रूप में सामने आता है, खासकर शहरी क्षेत्रों में जहां यह आसानी से उपलब्ध है। CNG कार सेगमेंट में अब तक काफी हद तक Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Hyundai (ह्यूंदै) का दबदबा रहा है। 


ऐसे समय में जब पेट्रोल की कीमत कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गई है और मारुति सुजुकी का कोई डीजल इंजन मॉडल नहीं है, मारुति ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती विकल्प देने के लिए सीएनजी कारों के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है। कंपनी दो नई सीएनजी कारों को जल्द पेश करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इन कारों को जल्द ही बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा। 
 
Trending Videos
maruti dzire cng launch date maruti suzuki swift cng launch date know expected price features
Maruti Suzuki Swift - फोटो : For Reference Only
इस महीने की शुरुआत में मारुति डिजायर के सीएनजी वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अब कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री वाले मॉडल में शुमार Swift (स्विफ्ट) हैचबैक के सीएनजी वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में स्विफ्ट सीएनजी वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कार के पिछले विंडशील्ड पर एक स्टिकर लगा था जिस पर लिखा था "ऑन टेस्ट"। कार में उत्सर्जन परीक्षण उपकरण भी लगे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti dzire cng launch date maruti suzuki swift cng launch date know expected price features
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
Maruti Suzuki Swift CNG
मारुति स्विफ्ट देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक में से एक है। हालांकि इस समय कंपनी इसे सिर्फ पेट्रोल मॉडल में बेचती है। हाल की कंपनी ने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की है। ऐसे में मारुति नए सीएनजी वेरिएंट के साथ रेंज का विस्तार करके इस कार की लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश कर रही है। इसमें स्विफ्ट डिजायर के जैसा ही इंजन मिलता है। 1.2-लीटर 4-सिलेंडर डुअल-जेट पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 90 PS का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और ऑटामेटिक गियरबॉक्स मिलता है। 
maruti dzire cng launch date maruti suzuki swift cng launch date know expected price features
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
इस इंजन को सीएनजी के साथ काम करने के लिए इसमें जरूरी बदलाव किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी इनके सीएनजी वेरिएंट को सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश कर सकती है।  स्विफ्ट में इस समय मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 23.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह कार 23.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह आंकड़ा एआरएआई-दावा प्रमाणित है। हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि मारुति सुजुकी स्विफ्ट के सीएनजी वेरिएंट को किस ट्रिम और स्पेक में पेश करती है। 
विज्ञापन
maruti dzire cng launch date maruti suzuki swift cng launch date know expected price features
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
Maruti Suzuki Dzire CNG
मारुति सुजुकी लाइन-अप बीएस-6 मानकों की शुरूआत के बाद से ही पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कंपनी के पास पहले से ही अपनी लाइन-अप में सीएनजी कारों की सबसे बड़ी रेंज है, वहीं कार निर्माता इस रेंज का और विस्तार करना चाहता है। मारुति डिजायर पेट्रोल में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर डुअल-जेट पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 90 PS का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और ऑटामेटिक गियरबॉक्स मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed