सब्सक्राइब करें

नए अवतार में आ रही है Maruti 'Gypsy', नया लुक बना देगा दीवाना

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 11 Aug 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Maruti Gypsy very soon will replace with mini SUV Maruti Suzuki Jimny in India
Maruti Suzuki Jimny - फोटो : सांकेतिक

मारुति अपनी 28 साल पुरानी एसयूवी को बिल्कुल नए रंगरूप में लॉन्च करने की योजना बना रही है। मारुति ने अक्टूबर 2018 में एलान किया था कि वह अप्रैल 2019 से मारुति जिप्सी का उत्पादन बंद कर देगी। फिलहाल भारतीय सेना में मारुति जिप्सी की सेवाएं अभी भी जारी हैं। वहीं अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मारुति अब जिप्सी की जगह नई गाड़ी लाने वाली है।


 

Trending Videos

मिलेगा ऑफरोडर फीचर

Maruti Gypsy very soon will replace with mini SUV Maruti Suzuki Jimny in India
Maruti Suzuki Jimny-1 - फोटो : सांकेतिक

रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2020 में मारुति जिप्सी की जगह चौथी पीढ़ी की जिमनी लॉन्च कर सकती है। मारुति जिप्सी भी पहली पीढ़ी की सुजुकी जिमनी का रीबैज वर्जन थी। निक्की के मुताबिक मारुति सुजुकी जिमनी सिएरा की तर्ज पर नई मिनी एसयूवी डेवलप कर रही है। नई एसयूवी न केवल उबड़-खाबड़ सड़कों पर बेहद आसानी से चल सकगी, बल्कि रोजाना के इस्तेमाल के लिए बेहद आरामदायक होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

होगी पहले से ज्यादा पावरफुल

Maruti Gypsy very soon will replace with mini SUV Maruti Suzuki Jimny in India
Suzuki Jimny India - फोटो : सांकेतिक

जिमनी को जापान में पिछले साल लॉन्च किया था और अब यह कई देशों में बिक रही है। इसकी ऑफरोडर खासियतों के चलते इसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं यह पहले के मुकाबले काफी पावरफुल, सुरक्षित और मॉडर्न है। फिलहाल जिमनी जापान में ही बन रही है और वहीं से बाकी देशों के निर्यात की जाती है। वहीं जब भारत में इसका निर्माण शुरू होगा, तो कई देशों में यहीं से इसका निर्यात किया जाएगा।
 

भारत में आएगा लॉन्ग व्हीलबेस

Maruti Gypsy very soon will replace with mini SUV Maruti Suzuki Jimny in India
maruti Suzuki-Jimny-2020

खबरें है कि कंपनी अपनी इस मिनी एसयूवी गाड़ी को मारुति सुजुकी की गुजरात फैक्टरी में बनाया जाएगा और अंतराष्ट्रीय मांग के मुताबिक यह राइट हैंड ड्राइव होगी। सुजुकी इसके बड़े व्हील बेस वर्जन पर काम कर रही है, जिसमें पांच दरवाजे और अंदर बैठने के लिए काफी जगह होगी। वहीं भारत में इसका लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन काफी हिट साबित हो सकता है। मौजूदा वक्त में जिमनी केवल तीन दरवाजों के साथ आती है, जिसे भारत में पसंद करने वालों की संख्या नहीं के बराबर है।
 

विज्ञापन

आती है दो इंजन के साथ

Maruti Gypsy very soon will replace with mini SUV Maruti Suzuki Jimny in India
Suzuki Jimny

वहीं सुजुकी जिमनी दो इंजन ऑप्शंस 660सीसी तीन सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर चार सिलेंडर के-सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आती है। 660सीसी का इंजन जापान मे बेहद लोकप्रिय है, वहीं बाकी दुनिया में 1.5 लीटर वाले इंजन की मांग है। यह इंजन पहले ही अर्टिगा और सियाज में बेचा जा रहा है और जल्द ही विटारा ब्रेजा में भी लॉन्च किया जाएगा। पांच स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाला यह इंजन 104 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed