सब्सक्राइब करें

मारुति सुजुकी दिसंबर ऑफर: इन 4 मॉडल्स पर मिल रहा है शानदार ऑफर, 1.13 लाख रुपये तक की होगी बचत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki car discount offers 2019 maruti nexa car offers in december 2019
Maruti Suzuki S-Cross Limited Edition
नए साल का आगाज होने में जब महज चंद दिन बचे हैं तो ऐसे में 2019 को अलविदा कहने के लिए एक नई कार खरीदने से ज्यादा अच्छा शायद ही कुछ होगा। कार निर्माता कंपनियां कार की बिक्री बढ़ाने के लिए साल के अंत में हमेशा आकर्षक छूट और फायदा देती हैं। लेकिन ऑटो सेक्टर में आई मंदी की वजह से उन्हें ज्यादा छूट देने के लिए मजबूर कर दिया है, जिससे ग्राहकों की चांदी हो गई है। अगर आप मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इससे बढ़िया समय नहीं हो सकता।


मारुति सुजुकी अपने चार मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। मारुति अपने नेक्सा डीलरशिप (Nexa Dealership) के जरिये बिक्री होने वाले मॉडल्स पर ये ऑफर दे रही है। नेक्सा डीलरशिप उन शोरूम को कहा जाता है जहां मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम कारों की बिक्री करती है। 

इन सभी कारों पर एक्सचेंज ऑफर, कॉर्पोरेट बोनस और कंज्यूमर डिस्काउंट जैसे ऑफर मिल रहे हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि अलग-अलग डीलरों के यहां ऑफर में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले शोरूम पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में जानकारी जरूर लें। खास बात यह है कि इन ऑफर का लाभ सिर्फ दिसंबर के महीने तक उठाया जा सकेगा। आइए जानते हैं मारुति की इन कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। 
Trending Videos
maruti suzuki car discount offers 2019 maruti nexa car offers in december 2019
Maruti suzuki baleno
मारुति सुजुकी बलेनो पेट्रोल (Maruti Suzuki Baleno Petrol): 35000 रुपये तक की छूट
एक्सचेंज ऑफर- 15,000 रुपये
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 5,000 रुपये
कंज्यूमर डिस्काउंट- 15,000 रुपये

मारुति सुजुकी बलेनो डीजल (Maruti Suzuki Baleno Diesel): 62,400 रुपये तक की छूट
एक्सचेंज ऑफर- 15,000 रुपये
कंज्यूमर डिस्काउंट- 20,000 रुपये
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 10,000 रुपये
अतिरिक्त डिस्काउंट- 5 साल की मुफ्त वारंटी (2-साल स्टैंडर्ड और 3-साल एक्सटेंडेड) 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki car discount offers 2019 maruti nexa car offers in december 2019
Maruti Suzuki Ignis
मारुति इग्निस पेट्रोल (Maruti Suzuki Ignis Petrol: 52,000 रुपये तक की छूट 
एक्सचेंज ऑफर- 20,000 रुपये
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 7,000 रुपये
कंज्यूमर डिस्काउंट- 25,000 रुपये 
maruti suzuki car discount offers 2019 maruti nexa car offers in december 2019
Maruti Suzuki Ciaz

मारुति सुजुकी सियाज पेट्रोल (Maruti Suzuki Ciaz Petrol): 65,000 रुपये तक की छूट 

कंज्यूमर डिस्काउंट- 25,000
एक्सचेंज ऑफर- 30,000 रुपये
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 10,000 रुपये

मारुति सुजुकी सियाज डीजल (Maruti Suzuki Ciaz Diesel): 87,700 रुपये तक की छूट

एक्सचेंज ऑफर- 30,000 रुपये
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 10,000 रुपये
कंज्यूमर डिस्काउंट- 25,000 रुपये
अतिरिक्त डिस्काउंट- 5 साल की मुफ्त वारंटी (2-साल स्टैंडर्ड और 3-साल एक्सटेंडेड)
विज्ञापन
maruti suzuki car discount offers 2019 maruti nexa car offers in december 2019
Maruti Suzuki S-Cross

मारुति सुजुकी एस-क्रॉस डीजल (Maruti Suzuki S-Cross Diesel): 1.13 लाख रुपये तक की छूट

एक्सचेंज ऑफर- 30,000 रुपये
कंज्यूमर डिस्काउंट- 50,000 रुपये
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 10,000 रुपये
अतिरिक्त डिस्काउंट- 5 साल की मुफ्त वारंटी (2-साल स्टैंडर्ड और 3-साल एक्सटेंडेड) 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed