{"_id":"5e8de6f48ebc3e72bb688ed6","slug":"maruti-suzuki-cars-mileage-new-maruti-suzuki-dzire-facelift-maruti-suzuki-swift-wagon-r-ignis-maruti-suzuki-petrol-cars-mileage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki की ये 3 कार हो सकती हैं पहले से ज्यादा पावरफुल, मिलेगा ज्यादा माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki की ये 3 कार हो सकती हैं पहले से ज्यादा पावरफुल, मिलेगा ज्यादा माइलेज
Wed, 08 Apr 2020 08:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki cars
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) Hatchback सेगमेंट की अपनी तीन पॉपुलर कारों को पहले से ज्यादा दमदार इंजन के साथ पेश कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक Maruti Swift, WagonR और Ignis कारों में वहीं इंजन का इस्तेमाल कर सकती है जो कुछ दिनों पहले लॉन्च हुई Dzire Facelift में दिया गया है।
2020 Maruti Dzire Facelift
- फोटो : Maruti
इस समय Swift, WagonR और Ignis में 1.2-लीटर K12B पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं Dzire Facelift में 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो उन तीनों कारों से ज्यादा पावर और माइलेज देता है।
Baleno
Maruti Suzuki ने पिछले साल अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Baleno (बलेनो) को 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने अपनी Sub-compact सेडान कार Dzire Facelift में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया है। कंपनी अपनी कारों को ज्यादा पावरफुल बनाने की योजना बना रही है ताकि इस सेगमेंट में अपनी प्रतिद्वंद्वी कारों को टक्कर दे सके। पहले Dzire में भी 1.2-लीटर K12B पेट्रोल इंजन मिलता था, जिसे कंपनी ने अब नए 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन से रिप्लेस कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Swift BS6 Engine
- फोटो : सांकेतिक
इंजन
नया 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन 89bhp का पावर और 113 Nm टॉर्क पैदा करता है। वहीं, Swift, WagonR और Ignis कारों में मिलने वाला 1.2-लीटर K12B इंजन 82bhp का पावर और 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यानी ड्यूलजेट इंजन 7bhp का पावर ज्यादा जेनरेट करता है।

Maruti Suzuki Ignis Facelift 2020
- फोटो : Maruti Suzuki
माइलेज
नई Dzire Facelift में मिलनेवाला 1.2-लीटर ड्यूलजेट इंजन आइडल स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ आता है। इस फीचर की वजह से इसका माइलेज Swift, WagonR और Ignis में मिलने वाले माइलेज की तुलना में ज्यादा है। Dzire में ड्यूलजेट इंजन का माइलेज मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 23.26 किलोमीटर और AGS (ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट) के साथ 24.12 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं, स्विफ्ट में मिलने वाले इंजन का माइलेज 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर है।