फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन का उल्लंघन करना इस देश के स्वास्थ्य मंत्री को पड़ा भारी, चली गई कुर्सी

Wed, 08 Apr 2020 06:54 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 08 Apr 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
coronavirus new zealand health minister demotion for broke lockdown rule
कोरोना वायरस - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना वायरस के संक्रमण से विश्व के अधिकांश देश परेशान हैं। इस वायरस के चेन को रोकने के लिए हर जगह लॉकडाउन की व्यवस्था लागू की जा रही है। भारत में भी सरकार ने इस खतरनाक वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए 14 अप्रैल तक के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया है। साथ ही हर देशों में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के लिए सजा का भी प्रावधान है। इसी दौरान न्यूजीलैंड के स्वास्थ मंत्री को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करना बहुत भारी पड़ गया।

coronavirus new zealand health minister demotion for broke lockdown rule
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दरअसल, न्यूजीलैंड ने अपने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस संक्रमण के मद्येनजर बनाए गगए नियमों को तोड़ने पर सरकार सख्ती से पेश आ रही है। नियमों का उल्लंघन करने का खामियाजा न्यूजीलैंड के स्वास्थ मंत्री को भी भुगतना पड़ा।

coronavirus new zealand health minister demotion for broke lockdown rule
न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने स्वास्थ मंत्री पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाकर जूनियर रैंक का मंत्री बना दिया। डेविड क्लार्क ने भी अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने देश में लॉकडाउन के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus new zealand health minister demotion for broke lockdown rule
न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

डेविड क्लार्क ने कहा कि ऐसे समय में अपने परिवार के साथ घर में ही रहना चाहिए ताकि आमलोगों के बीच आसानी से आदर्श स्थापित किया जा सके। क्लार्क को अपनी गलती का एहसास है और इसके लिए वो शर्मिंदा भी महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
coronavirus new zealand health minister demotion for broke lockdown rule
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

बता दें कि पद से हटाए जाने के बाद डेविड क्लार्क ने खुद के लिए इडियट जैसे शब्द का इस्तेमाल किया। कोरोना महामारी को रोकने के लिए न्यूजीलैंड में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन में ही स्वास्थ मंत्री अपने परिवार के साथ समुद्र के किनारे ड्राइव का मजा ले रहे थे। इसकी जानकारी जब न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न को हुई तो वो काफी नाराज हो गईं और उन्हें स्वास्थ मंत्री के पद से तुरंत हटा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed