सब्सक्राइब करें

5 लाख रुपये से सस्ती इस फैमिली कार पर पाएं 53000 रुपये की भारी छूट, देती है 21.63 kmpl का माइलेज

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 11 Jul 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki giving bumper discount on its Celerio that gives best mileage on roads
Maruti Celerio - फोटो : Maruti Suzuki
अगर आप पांच लाख रुपये से कम कीमत में एक बेहतरीन फीचर वाली नई कार खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर मौका साबित हो सकता है। दरअसल देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki अपनी Celerio पर 53,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि भारतीय बाजार में Celerio की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.41 लाख रुपये है। हम आपको इस कार पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,
Trending Videos
Maruti Suzuki giving bumper discount on its Celerio that gives best mileage on roads
Maruti celerio]

Maruti Suzuki Celerio

Celerio को जुलाई में खरीदने पर आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। कंपनी की तरफ से इस पर 30,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर आपको 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki giving bumper discount on its Celerio that gives best mileage on roads
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Celerio - फोटो : PTI

इंजन

Maruti Suzuki Celerio में 998 सीसी,4-सिलेंडर, 4-वाल्व वाला BS6 इंजन दिया गया है।

परफॉर्मेंस

इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 58.33 bhp की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 90 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन

इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। 

Maruti Suzuki giving bumper discount on its Celerio that gives best mileage on roads
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : Maruti Suzuki

माइलेज 

Maruti Suzuki की ऑफिशियल साइट के मुताबिक Celerio के पेट्रोल वेरिएंट (ARAI टेस्टिड) में 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट में 30.47 Km/kg का माइलेज मिलता है।

कितने लोग बैठ सकते हैं?

Maruti Suzuki Celerio में एक साथ 5 लोग बैठ सकते हैं।

डाइमेंशन 

Maruti Suzuki Celerio की लंबाई 3695 मिलीमीटर, चौड़ाई 1600 मिलीमीटर और ऊंचाई 1560 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2425 मिलीमीटर है।

वजन 

इसका वजन 1250 किलोग्राम है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki giving bumper discount on its Celerio that gives best mileage on roads
जनवरी 2017 से डीलर्स के पास सेलेरियो डीजल का स्टॉक आना बंद हो चुका है।

सस्पेंशन 

Maruti Celerio के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन मिलता है। 

ब्रेक

इसके ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में वेंटेलेडिट डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed