सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki ला रही है नई 7 सीटर SUV कार, लॉन्च की जानकारी आई सामने, ये है खासियत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki suv new model in 2020 7 seater cars
MARUTI SUZUKI VITARA FACELIFT 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) नए साल में सी-सेगमेंट SUV (एसयूवी) श्रेणी में एक एक बिल्कुल नई मॉडल के साथ उतरने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी ने अपनी इस नई कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन खबरों के मुताबिक यह एक 7-सीटर सुजुकी विटारा हो सकती है, जिसे कंपनी दुनियाभर के बाजारों में पहले से ही बेच रही है। 


भारत में, मारुति की नई 7-सीटर एसयूवी कार का मुकाबला हुंडई की आनेवाली एसयूवी क्रेटा 7-सीटर कार, टाटा ग्रेविटास और न्यू जनरेशन महिंद्रा एक्सयूवी 500 से लेकर एमजी हेक्टर की 6-सीटर कार और जीप कम्पास की एसयूवी कार से है जिसमें सीटें तीन लाइन में होगी। 

नई मारुति 7-सीटर एसयूवी कार के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले दिनों में सामने आने की संभावना है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में पेश होने वाली सुज़ुकी विटारा का नाम 'मारुति ग्रैंड विटारा' होगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 10 लाख रुपये से ऊपर शुरू होने की उम्मीद है। 
Trending Videos
maruti suzuki suv new model in 2020 7 seater cars
Maruti Suzuki Facelift - फोटो : सांकेतिक

ब्रेजा में पहली बार पेट्रोल इंजन

हालांकि नए साल में कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर SUV Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) का BS6 फेसलिफ्ट वर्जन भी पेश करने वाली है। Vitara Brezza के नए वर्जन में पहली बार पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल होगा। इसमें 1.5 लीटर SHVS पेट्रोल इंजन के साथ ही कुछ फीचर अपडेट भी किए जाएंगे। मौजूदा समय में विटारा ब्रेजा सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही आती है। मारुति ने 2018-19 में अपनी सबसे पापुलर एसयूवी विटारा ब्रेजा की 1.58 लाख यूनिट बेची थीं। वहीं अब मारुति अप्रैल 2020 से अपनी गाड़ियों में डीजल इंजन देना बंद करेगी। यही नहीं कंपनी जल्द ही 2021 में Vitara Brezza का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल भी बाजार में उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki suv new model in 2020 7 seater cars
Maruti Suzuki Vitara Brezza

नई SUV में होगा ब्रेजा के प्लेटफॉर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Maruti Suzuki की नई 7 सीटर SUV उसकी काफी बिकने वाली विटारा ब्रेजा के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। खास बात यह है कि ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में विटारा ब्रेजा को सुरक्षा मानकों में 4 स्टार मिले थे। 
maruti suzuki suv new model in 2020 7 seater cars
Maruti Suzuki Vitara Brezza

कितनी होगी कीमत 

नई SUV कार का दाम कितना होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि ऐसे कयाम लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत विटारा ब्रेजा के दाम के करीब होगी। नई कार बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक और बाजार में प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा के चलते अब नए इंजन के साथ आएगी। 
विज्ञापन
maruti suzuki suv new model in 2020 7 seater cars
Maruti Vitara Brezza

मारुति फिएट से नहीं लेगी इंजन 

ब्रेजा में फिलहाल मारुति फिएट से मिलने वाला 1.3 लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल कर रही है। जबकि नया 1.5-लीटर डीजल इंजन मारुति की आरएंडडी टीम ने तैयार किया है। मारुति ने ब्रेजा को मार्च 2016 में लॉन्च किया था। मारुति में आ रहा 4 सिलेंडर का 1.3 लीटर का DDiS 200 इंजन  89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरशिफ्ट मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed