{"_id":"5df654088ebc3e87a3594760","slug":"south-africa-cricket-newly-appointed-coach-mark-boucher-will-request-ab-de-villiers-for-comeback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संन्यास ले चुके डीविलियर्स खेल सकते हैं टी-20 वर्ल्ड कप, कोच बनते ही साथी खिलाड़ी ने दिए संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संन्यास ले चुके डीविलियर्स खेल सकते हैं टी-20 वर्ल्ड कप, कोच बनते ही साथी खिलाड़ी ने दिए संकेत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
डीविलियर्स-बाउचर
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के नवनियुक्त मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा है कि वह एबी डीविलियर्स सहित हाल में संन्यास लेने वाले कुछ खिलाड़ियों को अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम में वापसी के लिए मनाने का प्रयास करेंगे।
Trending Videos
2 of 4
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बाउचर को शनिवार को 2023 तक दक्षिण अफ्रीका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया और उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप होगा, जिसमें अभी 10 महीने का समय है। दक्षिण अफ्रीका के महानतम खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले पूर्व कप्तान डीविलियर्स ने पिछले साल मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और अब दुनिया भर के फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंटों में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बाउचर ने कहा, ‘जब आप विश्व कप में जाते हैं तो आप चाहते हैं कि आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आपके लिए खेलें। अगर मैं मानता हूं कि वह (डीविलियर्स) हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं तो मैं उनके साथ बात क्यों नहीं करना चाहूंगा। मैंने अभी पद संभाला है, मैं कुछ खिलाड़ियों के साथ बात कर सकता हूं और देखूंगा कि वे किस स्थिति में हैं। अगर आपको मीडिया, टीम के साथियों के साथ कुछ मुद्दों को सुलझाने की जरूरत पड़े और यह दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छा हो तो फिर ऐसा क्यों नहीं करें।
4 of 4
MARK BOUCHER
बोर्ड के साथ कुछ समस्याओं की वजह से स्टार खिलाड़ियों ने टीम से दूरी बना ली, जिसकी वजह से दक्षिण अफ्रीकी टीम कमजोर हो गई और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट सहित कई द्विपक्षीय सीरीज में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हाल ही में भारत में भी उन्हें बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी। टीम के प्रदर्शन को लेकर कई आलोचनाएं भी हुई जिसके बाद अब दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने पूर्व खिलाड़ियों को टीम से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पहले पूर्व सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ को टीम का डायरेक्टर बनाया गया और उसके बाद शनिवार को पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर को कोच की जिम्मेदारी दी गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।