{"_id":"5c9e1496bdec221425446e09","slug":"master-blaster-sachin-tendulkar-s-modified-his-bmw-i8-sports-car-from-dc-design","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर की कस्टमाइज्ड कार ने जीता लोगों का दिल, पहली बार कराया मॉडिफिकेशन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सचिन तेंदुलकर की कस्टमाइज्ड कार ने जीता लोगों का दिल, पहली बार कराया मॉडिफिकेशन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 29 Mar 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sachin tendulkar bmw i8
Link Copied
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकार के पास वैसे तो एक से बढ़ कर एक कई शानदार कारें हैं, लेकिन उनके कलेक्शन में ज्यादातर कारें BMW हैं। उनके गैराज में BMW 7-Series, BMW M3, BMW M4 और बेहद शानदार BMW i8 जैसे स्पोर्ट्सकार है।
Trending Videos
ऑरिजनल BMW i8 सफेद और ब्लू रंग
2 of 6
sachin tendulkar with bmw i8-1
बात करते हैं स्पोर्ट्स कार BMW i8 की। सचिन को यह कार बेहद पसंद है और मुंबई की सड़कों पर वीकेंड पर अक्सर दिखाई पड़ जाती है। सचिन की यह BMW i8 सफेद और ब्लू रंग में है, लेकिन सचिन ने इस कार के थीम कलर को ही बदलवा दिया है। सचिन की यह कार अब रेड और ब्लू रंग में दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी डिजाइंस से कराया मॉडिफाई
3 of 6
sachin tendulkar bmw i8 red
हाल ही में सचिन ने अपनी BMW i8 में कई बड़े बदलाव किए हैं। जिसके बाद उनकी BMW i8 रेगुलर मॉडल से बिल्कुल बदल गई है। सचिन ने BMW i8 को पॉपुलर कार डिजाइनर डीसी डिजाइंस से मॉडिफाई कराया है। डीजी डिजाइंस के देशभर में कई शहरों में मॉडिफिकेशन गैराज हैं।
मॉडिफाई BMW i8 में कस्टम मेड ग्रिल
4 of 6
Sachin BMW i8 Front
अपने ऑरिजनल लुक में BMW i8 बेहद शानदार दिखती है, लेकिन नए बदलाव होने के बाद यह एकदम यूनीक बन गई है। सचिन की मॉडिफाई BMW i8 में कस्टम मेड ग्रिल लगी है, जिससे कार का लुक ही बदल गया है। वहीं फ्रंट बंपर में भी बदलाव है और उसमें नए बड़े एयर डैम लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सचिन ने पहली बार कराया मॉडिफिकेशन
5 of 6
sachin BMW i8 rear
वहीं डीजी डिजाइंस ने सचिन की BMW i8 कार के पिछले हिस्से को भी रीडिजाइन किया है। उसमें नया कस्टमाइज्ड बंपर लगाया गया है, जिससे लुक एग्रीसिव हुआ है। साथ ही, नए बंपर पर लगे वेंटेड पैनल्स से बॉडी चौड़ी दिखाई दे रही है। सचिन ने पहली बार अपनी किसी कार को रीडिजाइन करवाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।