सब्सक्राइब करें

Mercedes-Benz का ग्राहकों से वादा, 3 घंटे में कार सर्विस कराएं नहीं तो पैसा वापस

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mercedes-Benz promises customers, get car service done in 3 hours or take money back
मर्सिडीज बेन्ज सी-क्लास
देश की सबसे बड़ी लक्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने सोमवार को अपनी 'प्रीमियर एक्सप्रेस प्राइम' कार सर्विस सुविधा शुरू करने का एलान किया। कंपनी ने इस समर्पित और समयबद्ध कार सर्विस  सुविधा के जरिये अपने ग्राहकों के स्वामित्व के अनुभव को बढ़ाने का वादा किया है। 
Trending Videos
Mercedes-Benz promises customers, get car service done in 3 hours or take money back
Mercedes Benz C 300D
कंपनी ने अपनी दक्षता पर ध्यान खींचने के लिए कार सर्विस से जुड़ी एक नई योजना शुरू की है।  ग्राहक अब अपनी मर्सिडीज कारों को तीन घंटे के निश्चित समय में सर्विस करा सकते हैं या इसके लिए उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। 'प्रीमियर एक्सप्रेस प्राइम' कार सेवा बेंगलुरु में शुरू की गई है और जल्द ही इसी शुरुआत दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercedes-Benz promises customers, get car service done in 3 hours or take money back
Mercedes Benz - फोटो : social media
मर्सिडीज का कहना है कि अपने ग्राहकों के लिए स्वामित्व के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए यह उनकी 25 पहलों में से सिर्फ एक है। मर्सिडीज भारत में अपनी 25 साल पूरा करने के मौके पर  उत्सव मना रही है और यह योजना उसका एक हिस्सा है। 
Mercedes-Benz promises customers, get car service done in 3 hours or take money back
Mercedes-Benz A-class - फोटो : सांकेतिक
हाल के दिनों में, देश की सबसे बड़ी लक्जरी कार निर्माता ने फाइनेंसिंग विकल्पों में सुधार करके, आकर्षक बाय-बैक योजनाओं की पेशकश और बिक्री के बाद आउटरीच के साथ बेहतर सहायता करके ग्राहकों तक पहुंच बनाई है।
विज्ञापन
Mercedes-Benz promises customers, get car service done in 3 hours or take money back
मर्सिडीज जीएलई 350 डी
कंपनी ने हाल के महीनों में वी-क्लास और जीएलसी लॉन्च किया  था। इसके बाद कंपनी तेजी से भारत में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और अगले साल 2020 में हर महीने एक उत्पाद पेश करने का लक्ष्य तय किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed