पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट खेलने का अंदाज तो आपने देखा ही है। क्रिकेट के साथ-साथ धोनी को बाइक्स का भी शौक है यह बात भी सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको धोनी की पहली बाइक के बारे में पता है। क्या आप धोनी की बाइक्स के कलेक्शन के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इस खबर में मिलाते हैं धोनी की पसंदीदा बाइक्स से। अगली स्लाइड में देखें धोनी की पहली बाइक
यमाहा आरडी 350
यमाहा आरडी 350 राजदूत के नाम से जानी जाती है। राजदूत एक समय में सड़को पर राज करती थी। उस दौर हर बाइकर इस दोपहिया का दिवाना था। महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार जो टू व्हीलकर खरीदी वह राजदूत थी। हालांकि अब यह बाइक सड़कों पर नजर नहीं आती है।
सुजुकी शोगुन
धोनी ने इस बाइक की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। बाइक में 108.2 सीसी का दो स्ट्रोक वाला इंजन लगा था। कंपनी ने इस दोपहिया को यमाहा की आरएक्स 100 में मुकाबला करने के लिए बाजार में पेश किया था।
कावासाकी निंजा एच-2
धोनी की ये बाइक उनके सुपर बाइक कलेक्शन का हिस्सा है। इस बाइक में 998 सीसी का चार सिलेंडर वाला इंजन मौजूद है। यह इंजन टू व्हीलर को 11000 आरपीएम पर 200 हॉर्सपावर की ताकत देता है। इस दोपहिया के 2017 वाले मॉडल की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 33.30 लाख रुपये है।
कॉनपेड्रेट एक्स 132 हेलकैट
यह दुनिया की रेयरेस्ट बाइक्स में से एक है। इस दोपहिया की विश्व भर में मात्र 150 यूनिट्स हैं। साउथ इस्ट एशिया में ये टू व्हीलर केवल महेंद्र सिंह धोनी के पास है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ये बाइक ब्रैड पिट, टॉम क्रूज और डेविड बेहकम जैसे लोगों के पास है।