ह्यूंदै इस साल अपनी कई शानदार कारें बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। इनमें कुछ नई कारें शामिल हैं, तो कुछ कारों का फेसलिफ्ट वर्जन लान्च किया जाएगा। इन कारों का मुकाबला टाटा और महिन्द्रा की कारों से होगा। अगर आप कार लेने की योजना बना रहे हैं, तो ह्यूंदै की आने वाली इन पांच कारों पर नजर रख सकते हैं...
ह्यूंदै की इन 5 कारों पर रहेगी पूरे देश की नजर, इस साल होने वाली है इन कारों की लान्चिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै ग्रैंड आई10 फेसलिफ्ट
लंबे वक्त से ह्यूंदै आई10 फेसलिफ्ट कार की चर्चा हो रही है। ह्यूंदै का नया फेसलिफ्ट वर्जन इ साल तीसरी तिमाही में यानी कि जुलाई के आसपास लान्च हो सकता है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है और यह कार प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार है। इस कार की लीक तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि इसमें सैंट्रो का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा ग्रैंड आई10 का इंटीरियर भी बिल्कुल नया होग। हालंकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। नई कार में अंदर और बाहर कई बदलाव किए गए हैं। बाहर की तरफ हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल, बड़े हेडलैंप्स और टेल लैंप्स मिलेंगे। साथ ही, नई आई10 वर्तमान मॉडल के मुकाबले की पहले से ज्यादा चौड़ी और कम ऊंचाई वाली होगी। नई आई10 के इंटीरियर में बड़ा फ्लॉटिंग टाइप टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सऩरूफ का भी फीचर होगा। आई10 में नए एएमटी गियरबॉक्स के साथ 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.2 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा।
ह्यूंदै वेन्यू
सब-4 मीटर एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू का ऑटो सेक्टर को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वेन्यू को इस साल 17 अप्रैल से शुरू होने वाले न्यू यार्क ऑटो शो में प्रीमियर किए जाने की खबरें हैं। वहीं भारत में इस कार की ऑफिशिअली लॉन्चिंग मई में की जा सकती है। वेन्यू में पहली बार कई कनेक्टिविटी फीचर शामिल किए जाएंगे, जिसमें इंटरनेट कनेक्ट्विटी के लिए वोडाफोन की ई-सिम भी होगा। इसकी टक्कर टाटा नेक्सन, विटारा ब्रेजा, और महिन्द्रा एक्सयूवी300 से होगी। यह तीन इंजन ऑप्शंस 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ आएगी। वेन्यू को 1.4 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीजल और 1.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में लान्च किया जाएगा। वेन्यू में पहली बार डुअल क्लच ट्रांसमिशन का फीचर दिया जाएगा।
ह्यूंदै कोना
ह्यूंदै की इलैक्ट्रिक कार कोना का बेसब्री से इंतजार है। इस कार को इस साल चौथी तिमाही में लान्च किया जाएगा। यह ह्यूंदै की पहली ऐसी कार होगी, जिसे कंपनी शुरुआत में सीकेडी रूट के जरिए भारत में बेचेगी, और बाद में इसे यहां बनाया जाएगा। कोना 2 बैटरी पैक साथ आएगी। 39.2 kWh की बैटरी 310 किमी तक चलेगी, जबकि 64 kWh की बैटरी 480 किमी दूरी तय करेगी। इसकी टक्कर टाटा अल्ट्रोज ईवी, कोंडा ईवी से होगी।
एलांट्रा फेसलिफ्ट
कंपनी नई डी-सेगमेंट प्रीमियम सेडान एलांट्रा को इस साल जून या साल के आखिर में लॉन्च कर सकती है। इसमें नई ग्रिल, नए हेडलैंप्स, नया बंपर, शार्प टेल लैंप्स और नई फॉगलैंप हाउसिंग मिलेगी। कंपनी अपनी इस प्रीमियम कार को इस साल के मध्य में यानी तीसरी तिमाही में लान्च कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि वेन्यू की लान्चिंग के बाद कंपनी इसे बाजार में उतारेगी। इंटीरियर में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नई अपहोलस्ट्री, रियरव्यू कैमरा के साथ क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट का फीचर मिलेगा।