{"_id":"5d6b9c0f8ebc3e93d62aedf0","slug":"mukesh-ambani-was-first-indian-to-get-rolls-royce-cullinan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी ने सबसे पहले खरीदी थी सबसे लग्जरी एसयूवी Rolls-Royce Cullinan, जानें इसकी खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मुकेश अंबानी ने सबसे पहले खरीदी थी सबसे लग्जरी एसयूवी Rolls-Royce Cullinan, जानें इसकी खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sun, 01 Sep 2019 03:55 PM IST
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सुपर लग्जरी कार रॉल्स रॉयस कलिकन खरीदी थी, अजय से पहले T-Series कंपनी के मालिक भूषण कुमार भी इस कार को खरीद चुके हैं लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में रॉल्स रॉयस कलिकन को सबसे पहले किसने खरीदा था? जी हां रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सबसे पहले इस सुपर लग्जरी कार को अपने गैराज की शोभा बनाई थी। यह दुनिया की सबसे लग्जरी SUV है। इस गाड़ी के बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपये है।
Trending Videos
दमदार इंजन
2 of 4
Rolls-Royce Cullinan
- फोटो : Social
रोल्स रॉयस की कुलिनन में मिलता है 6.8 लीटर का ट्विन टर्बो चार्जर्स V12 पेट्रोल इंजन जो 560 बीएचपी पावर और टॉर्क 850 एनएम का देता है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। इस लग्जरी गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके चारों टायर एक साथ मुड़ते हैं। आपको बता दें कि ऐसी टेक्नोलॉजी सिर्फ लग्जरी कारों में ही देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
100km की रफ्तार सिर्फ पांच सेकंड में
3 of 4
rolls royce cullinan
इस गाड़ी में लगा इंजन इतना दमदार है कि महज पांच सेकंड में यह 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ कर लेती है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 249 किमी प्रति घंटा है। सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में 360 डिग्री का कैमरा दिया गया है, जिसके जरिए ड्राइवर चारों दिशा में नजर रख सकता है। इस गाड़ी को ऑन रोड के साथ ऑफ रोड पर भी आसानी से चलाया जा सकता है।
जबरदस्त क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा
4 of 4
rolls-royce cullinan
- फोटो : Social
रोल्स रॉयस की कुलिनन में क्लाइमेट कंट्रोल यानी अंदर का मौसम बदलने का भी सुविधा मिलती है। इस कार में आगे और पीछे बैठे यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से क्लाइमेट को कंट्रोल कर सकते हैं ऐसा कंपनी का दावा है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने कुलिनन को साल 2018 में इटली के लेक कॉमो में पेश किया था। इसका नाम दुनिया के सबसे बड़े हीरे कुलिनन डायमंड के नाम पर रखा गया है। यह हीरा 3,100 कैरेट का है। इस गाड़ी में मौजूदा बेजोड़ फीचर्स और इसका दमदार इंजन किसी को भी इस दीवाना बाण सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।