फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट और वन-डे वर्ल्ड कप, दोनों जगह छाए भारतीय खिलाड़ी, दर्ज हुआ पहली हैट्रिक लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sun, 01 Sep 2019 02:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 Sep 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Jasprit bumrah and Chetan sharma first to claim hattrick in test and odi world cup
बुमराह-चेतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विश्व क्रिकेट के इतिहास में भारत के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। अब वन-डे क्रिकेट के वर्ल्ड कप और टेस्ट क्रिकेट के वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाजों के नाम दर्ज हो गया है।

Jasprit bumrah and Chetan sharma first to claim hattrick in test and odi world cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

पहली बार शुरू हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला सीरीज खेल रही भारतीय टीम ने जबरदस्त शुरुआत की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है और दूसरे मैच में भी उसकी पकड़ मजबूत हो गई है।

Jasprit bumrah and Chetan sharma first to claim hattrick in test and odi world cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

वहीं डेढ़ साल तक चलने वाली अगस्त में शुरू हुई टेस्ट चैंपियनशिप (टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप) की पहली हैट्रिक लेने का कीर्तिमान भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हो गया है। बुमराह ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit bumrah and Chetan sharma first to claim hattrick in test and odi world cup
चेतन शर्मा

वहीं बात करें वन-डे क्रिकेट के वर्ल्ड कप की तो यहां भी पहली हैट्रिक लेने का कीर्तिमान एक भारतीय के नाम ही है। साल 1987 में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कीर्तिमान बनाया था।

विज्ञापन
Jasprit bumrah and Chetan sharma first to claim hattrick in test and odi world cup
चेतन शर्मा

शर्मा ने चौथे संस्करण में वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक अपने नाम की थी। नागपुर में खेले गए 24वें मुकाबले में शर्मा ने केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और एवेन चैटफील्ड को बोल्ड कर पहली हैट्रिक अपने नाम की थी। इस मैच को भारत ने 9 विकेट से जीता था। इसी मुकाबले में सुनील गावस्कर ने अपना पहला शतक भी जड़ा था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed