सब्सक्राइब करें

2019 की नई Honda Civic की बुकिंग हुई शुरू, पुरानी सिविक से होगी लंबी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 12 Feb 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
New 10th generation 2019 Honda Civic iVTEC and iDTEC will launch in india soon, booking started
2019 Honda Civic Sedan launch

Honda की फ्लैगशिप मिड साइज सेडान Civic फऱवरी के आखिर या मार्च की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। वहीं होंडा ने लॉन्चिंग से पहले ही लेकिन इसकी बुकिंग भी शुरू तक दी है। सिविक को पिछले साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। इससे पहले साल 2013 में होंडा ने सिविक को बंद कर दिया था। जानें क्या खास है नई सिविक में...

Trending Videos

51 हजार रुपए में सिविक की बुकिंग शुरू

New 10th generation 2019 Honda Civic iVTEC and iDTEC will launch in india soon, booking started
2019 Honda Civic Sedan india auto expo

सिविक होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है और अब तक इसके 170 देशों में 24 मीलियन से ज्याहा ग्राहक हैं। होंडा ने 2018 के इंडियन ऑटो एक्सपो में तीन मॉडल्स दूसरी पीढ़ी की होंडा अमेज, पांचवी पीढ़ी की होंडा सीआरवी और 10वीं पीढ़ी की होंडा सिविक की लॉन्चिंग का ऐलान किया था। इसमें से अमेज और सीआरवी पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं होंडा सिविक की लॉन्चिंग जल्द ही होनी है। होंडा डीलरों ने 51 हजार रुपए में सिविक की बुकिंग शुरू कर दी है। सिविक होंडा सिटी और होंडा अकॉर्ड के बीच की गाड़ी है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 16 लाख से 22 लाख रुपए के बीच

New 10th generation 2019 Honda Civic iVTEC and iDTEC will launch in india soon, booking started
2019 Honda Civic Sedan length

कीमतों की बात करें, तो सिविक पुराने म़ॉडल्स के मुकाबले महंगी हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि सिविक की एक्स-शोरूम कीमत 16 लाख से 22 लाख रुपए के बीच हो सकती है। सिविक की टक्कर स्कोडो ऑक्टोविया, हुंडई एलांट्रा और टोयोटा कोरोला से है। टोयोटा भी नेक्सट जेनरेशन कोरोला को अगले साल तक लॉन्च करने की योजना बना रही है, तो वहीं हुंडई भी इस साल एलांट्रा का फेसलिफ्ट लाने वाली है।

2013 में बंद की आठवीं पीढ़ी की सिविक

New 10th generation 2019 Honda Civic iVTEC and iDTEC will launch in india soon, booking started
2019 Honda Civic

होंडा ने भारत में कम डिमांड के चलते 2013 में आठवीं पीढ़ी की सिविक को बंद कर दिया था। उस वक्त खबरें आई थीं कि पेट्रोल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी होने से सिविक की मांग में कीम दर्ज की गई थी, साथ ही सिविक में डीजल इंजन नहीं आता था। वहीं होंडा ने नौंवी पीढ़ी की सिविक को भारत में लॉन्च ही नहीं किया था।

विज्ञापन

पेट्रोल पर 16.5 किमी और डीजल पर 26.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज

New 10th generation 2019 Honda Civic iVTEC and iDTEC will launch in india soon, booking started
2019 Honda Civic Sedan india auto expo rear

दसवीं पीढ़ी की होंडा सिविक पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट्स में लॉन्च होगी। पहली बार सिविक में डीजल इंजन का वैरियंट मिलेगा। हाल ही में सिविक की टेस्टिंग के दौरान कुछ फोटोग्राफ्स लीक हुई थीं, जिसमें सिविक का फर्स्ट लुक नजर आया था। इंडिया में होंडा सिविक को सीकेडी यानी कंप्लीटली नोक्ड डाउन किट्स के तहत ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में बनाया जाएगा। इसमें होंडा की सीआरवी को भी बनाया जाता है। माइलेज की बात करें, तो एआरएआई के आंकड़ों के मुताबिक नई होंडा सिविक पेट्रोल पर 16.5 किमी और डीजल पर 26.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed