सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hyundai Creta 2020 का धमाल, बुकिंग का आंकड़ा 40 हजार पार, इस वेरिएंट की डिमांड सबसे ज्यादा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 03 Jul 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
new hyundai creta 2020 booking india hyundai creta 2020 sales figures 2020 hyundai creta hyundai motor india hyundai motors hyundai creta 2020 variants hyundai creta 2020 model hyundai creta 2020 features hyundai creta 2nd generation price in india
Auto Expo 2020 Shahrukh Khan Presenting Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) की लोकप्रिय एसयूवी Creta (क्रेटा) भारत में काफी पंसद की जाती है। वहीं इस एसयूवी कार के सेकेंड जेनरेशन मॉडल की लोकप्रियता में लॉकडाउन के बाद भी कमी नहीं आई। ह्यूंदै ने एलान किया है कि क्रेटा की बुकिंग ने 40,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। यह कंपनी के लिए एक उपलब्धि है क्योंकि देश में महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन लागू होने से ठीक पहले इस एसयूवी को लॉन्च किया गया था। ह्यूंदै इंडिया ने सेकेंड जेनरेशन क्रेटा के लिए 14,000 प्री-बुकिंग पहले ही हासिल कर ली थी और मई में कंपनी को पहले ही 20,000 बुकिंग मिल चुके थे। अगली 10,000 बुकिंग जून में आईं और अब इस कंपनी ने साफ कर दिया है कि कार को 40,000 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। 
Trending Videos
new hyundai creta 2020 booking india hyundai creta 2020 sales figures 2020 hyundai creta hyundai motor india hyundai motors hyundai creta 2020 variants hyundai creta 2020 model hyundai creta 2020 features hyundai creta 2nd generation price in india
2020 Hyundai Creta auto expo - फोटो : For Refernce Only
डीजल वेरिएंट की मांग ज्यादा
खास बात यह है कि ह्यूंदै क्रेटा के डीजल वेरिएंट की मांग अधिक है। कंपनी को क्रेटा की कुल बुकिंग में से 67 फीसदी बुकिंग डीजल वेरिएंट के लिए मिली है। वहीं क्रेटा के पेट्रोल वेरिएंट के लिए 33 फीसदी बुकिंग हासिल हुई है। यह आंकड़े ऑटो जगत के डीजल से दूर जाने के कदम से उलट तस्वीर बयां करते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण, नई दिल्ली में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई है। लेकिन क्रेटा डीजल के डिमांड को देखकर पता चलता है कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अभी भी डीजल के लिए एक मजबूत आकर्षण बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
new hyundai creta 2020 booking india hyundai creta 2020 sales figures 2020 hyundai creta hyundai motor india hyundai motors hyundai creta 2020 variants hyundai creta 2020 model hyundai creta 2020 features hyundai creta 2nd generation price in india
2020 Hyundai Creta - फोटो : social media
नई क्रेटा पहले से है 'अलग'
Creta को पहली बार 2015 में लॉन्च किया गया था और यह भारत में ह्यूंदै के बिक्री के प्रदर्शन को बनाए रखने में इसका बड़ा योगदान है। लॉन्चिंग के बाद इसे फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया गया और इस साल के शुरूआत में इसे बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया गया। 2020 क्रेटा के फ्रंट लुक और टेल लाइट्स को रिडिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें दी जाने वाले फीचर्स की लिस्ट बहुत लंबी है, जिससे किआ सेल्टोस जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला में इसकी मदद करती है। नई 2020 क्रेटा में 50 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। 
new hyundai creta 2020 booking india hyundai creta 2020 sales figures 2020 hyundai creta hyundai motor india hyundai motors hyundai creta 2020 variants hyundai creta 2020 model hyundai creta 2020 features hyundai creta 2nd generation price in india
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai
इंजन 
Hyundai Creta 2020 (ह्यूंदै क्रेटा 2020) पांच वेरिएंट में उपलब्ध है- E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ)। नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन मिलता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलता है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलते हैं। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
new hyundai creta 2020 booking india hyundai creta 2020 sales figures 2020 hyundai creta hyundai motor india hyundai motors hyundai creta 2020 variants hyundai creta 2020 model hyundai creta 2020 features hyundai creta 2nd generation price in india
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai India
पावर
2020 क्रेटा के तीन इंजन किआ सेल्टोस से ही लिए गए हैं।1.5 लीटर पेट्रोल 115 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल करीब 140 Bhp की पावर और 242 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 115 Bhp पावर और 250 Nm के टॉर्क आउटपुट के साथ डीजल सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करनेवाला इंजन होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed