हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपनी Hero Xtreme 160R को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह बाइक महज 4.7 सेकेंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे का रफ्तार हासिल कर सकती है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Bajaj Pulsar NS160, जो एक लोकप्रिय और स्टाइलिश बाइक है। आज हम आपको इन बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा इन बाइक्स की कीमतों के बारे में भी बताएंगे। इस कम्पेरिजन के बाद आप खुद यह तय कर सकेंगे कि आपके बजट में कौन सी बाइक सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं इन बाइक्स पर एक नजर,
{"_id":"5efed2c038f97a4601573b01","slug":"hero-xtreme-160r-vs-bajaj-pulsar-ns160-which-one-is-cheapest-motorcycle-here-are-price-and-specifications-comparision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero Xtreme 160R और Bajaj Pulsar NS160 में कौन है आपके बजट में सबसे तगड़ी बाइक?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero Xtreme 160R और Bajaj Pulsar NS160 में कौन है आपके बजट में सबसे तगड़ी बाइक?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R vs Bajaj Pulsar NS160
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
Hero Xtreme 160R
- फोटो : Hero MotoCorp
इंजन
- Hero Xtreme 160R में पावर के लिए 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर OHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है।
- Bajaj Pulsar NS160 में पावर के लिए 160.3 सीसी का ऑयल कूलड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व DTS-i इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
- Hero Xtreme 160R का इंजन 8500 आरपीएम पर 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- Bajaj Pulsar NS160 का इंजन 9000 आरपीएम पर 17.2 PS की मैक्सिमम पावर और 7250 आरपीएम पर 14.6Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
ट्रांसमिशन
- Hero Xtreme 160R में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
- Bajaj Pulsar NS160 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Pulsar NS160
- फोटो : Bajaj Auto
सस्पेंशन
- Hero Xtreme 160R के फ्रंट में एंटी फ्रिक्शन ब्रश के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप राइडर- एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
- Bajaj Pulsar NS160 में एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ टेलिस्कोपिक दिया है। वहीं, इसके रियर में नाइट्रॉक्स मोनोशॉक अबजॉर्बर के साथ केनिस्टर दिया है।
ब्रेकिंग
- Hero Xtreme 160R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का पीटर डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रेम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में सिंगल चैनल ABS फीचर दिया है।
- Bajaj Pulsar NS160 फ्रंट में 260 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें ABS फीचर दिया गया है।
Hero Xtreme 160R
- फोटो : Hero MotoCorp
डायमेंशन
- Hero Xtreme 160R की लंबाई 2029 मिलीमीटर, चौड़ाई 793 मिलीमीटर, ऊंचाई 1052 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1327 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 167 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर है।
- Bajaj Pulsar NS160 की लंबाई 2017 मिलीमीटर, चौड़ाई 803.5 मिलीमीटर और ऊंचाई 1060 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1372 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 177 मिलीमीटर है।
वजन
- Hero Xtreme 160R के सिंगल डिस्ट वेरिएंट का कर्ब वजन 138.5 किलोग्राम है। वहीं, इसके डबल डिस्क वेरिएंट का कर्ब वजन 139.5 किलोग्राम है।
- Bajaj Pulsar NS160 का कर्ब वजन 151 किलोग्राम है।
विज्ञापन
Bajaj Pulsar NS160
- फोटो : Bajaj Auto
कीमत
- Hero Xtreme 160R के फ्रंट सिंगल डिस्क ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 99,950 रुपये है।
- Bajaj Pulsar NS160 के ट्विन डिस्क एबीएस मॉडल की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 105,901 रुपए है।
कमेंट
कमेंट X