सब्सक्राइब करें

करोड़ों की Lamborghini के मालिक भी नई Mahindra Thar से नहीं हटा पा रहे नजरें, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Sep 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
new Mahindra Thar 2020 craze Lamborghini car owner seeing the new SUV Anand Mahindra shares video
Video Grab of video shared by Anand Mahindra showing a Lamborghini-owner checking out new Mahindra Thar - फोटो : YouTube/BikeWithGirl Official
न्यू जेनरेशन Mahindra Thar (महिंद्रा थार) एसयूवी की लुक से 15 अगस्त को पर्दा उठाया गया था। एसयूवी का नया मॉडल अपने नए डिजाइन की वजह से पुराने मॉडल की तुलना में काफी मॉडर्न नजर आता है, जिसकी वजह से यह काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है। महिंद्रा का लक्ष्य एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों के अलावा शहरी लोगों के बीच भी अपनी इस नए-लुक वाली एसयूवी को बेचना है। 
Trending Videos
new Mahindra Thar 2020 craze Lamborghini car owner seeing the new SUV Anand Mahindra shares video
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only
फैसला इस एसयूवी के पक्ष में जाता नजर आ रहा है, जब तक कि इसे आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर को लॉन्च नहीं किया गया है। लगता है इसने पहले ही इसका स्वाद चख लिया है। नई थार को लोग मुड़कर देखने को मजबूर हो जा रहे हैं। 

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें मुंबई की सड़कों पर अपनी स्पोर्ट्स कार को रोकते हुए एक लैम्बोर्गिनी-मालिक न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार एसयूवी को देख रहा है। आनंद महिंद्रा ने लिखा, "थार को सिर्फ उत्सुक लैम्बो द्वारा रोका जा सकता है..." 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
new Mahindra Thar 2020 craze Lamborghini car owner seeing the new SUV Anand Mahindra shares video
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
दरअसल इस वीडियो से पता चलता है कि एक लड़की थार से घूम रही थी, तो लैम्बोर्गिनी चला रहे शख्स ने उसे रोका और थार को जाकर चेक किया। इसके बाद उसने कहा कि वह इस एसयूवी को अपने कलेक्शन में शामिल करेगा। 

आनंद महिंद्रा ने पहले कहा था कि वह भी महिंद्रा थार 2020 को अपने गैरेज में रखना चाहते हैं। इस एसयूवी के प्रदर्शित होने के तुरंत बाद, उन्होंने ट्वीट किया था, "मेरे गैराज के अंदर आओ, प्लीज...।" 
new Mahindra Thar 2020 craze Lamborghini car owner seeing the new SUV Anand Mahindra shares video
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
ड्राइविंग के दीवाने और इस शानदार लुक वाली फोर-व्हीलर पर एडवेंचर ड्राइव के लिए उत्सुक लोग वास्तव में इसे भूल नहीं पा रहे। स्वतंत्रता दिवस पर महिंद्रा थार के डेब्यू के एक हफ्ते बाद भी, महिंद्रा थार के प्रशंसक भारत की प्रतिष्ठित चार-पहिया एसयूवी से काफी प्रभावित दिखे, और इसका इजहार सोशल मीडिया पर बहुत क्रिएटिव हो गया। 

उन्होंने शोले को साझा करने वाले मेम्स भी साझा किए, जिससे आनंद महिंद्रा प्रभावित हुए। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कुछ रचनात्मक वन-लाइनर्स से काफी प्रभावित हुए। आनंद महिंद्रा बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म शोले के एक मशहूर डायलॉग से जुड़े हुए कमेंट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए- 'ये थार मुझे दे दे ठाकुर!' 
 
विज्ञापन
new Mahindra Thar 2020 craze Lamborghini car owner seeing the new SUV Anand Mahindra shares video
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only
कीमत
आकर्षक महिंद्रा थार 2020 4x4 एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की सूची बहुत लंबी है। जिसकी वजह से इस कार ड्राइविंग के दीवानों के बीच हलचल पैदा करने में कामयाब रही है। हालांकि इसके कीमतों की घोषणा 2 अक्टूबर 2020 को होनी है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी प्राइस लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपये होगी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed