सब्सक्राइब करें

Nissan ने पेश किया Kicks का सस्ता वेरिएंट, मिलेगे 50 से ज्यादा फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 10 Aug 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Nissan launched cheapest KICKS in India all ypu need to know
Nissan KICKS - फोटो : Amar Ujala

भारतीय कार बाजार में Nissan अपनी प्रीमियम एसयूवी Kicks का सस्ता डीजल वेरिएंट  लॉन्च कर दिया है। यह सस्ता वेरिएंट  XE के नाम मिलेगा। कंपनी ने Kicks XE की कीमत 9.89 लाख रुपये रखी है। यह नया वेरिएंट डीजल इंजन में उपलब्ध होगा। Kicks XE डीजल में कंपनी 50 से ज्यादा फीचर्स दे रही है। इसके अलावा KICKS XL, KICKS XV and KICKS XV  अब SUV सेगमेंट में असाधारण मूल्य पैकेज के साथ आते हैं।

Trending Videos

Kicks XE में 50 से ज्यादा फीचर्स

Nissan launched cheapest KICKS in India all ypu need to know
Nissan Kicks XE - फोटो : Amar Ujala

Kicks XE में कई अच्छे फीचर्स देखने को किलते हैं जो आपकी जरूरत को पूरा करते हैं। इसमें रियर एसी वेंट, डुअल एयरबैग, ABS + EBD + ब्रेक असिस्ट, निसान कनेक्ट (50+ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ), 2 DIN STD ऑडियो के साथ USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कूल्ड ग्लव बॉक्स, शार्क फिन एंटीना,सेंट्रल लॉक लॉक चाइल्ड लॉक, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन डिटेल्स

Nissan launched cheapest KICKS in India all ypu need to know
Nissan Kicks XE - फोटो : Nissan
Nissan Kicks में 1.5-लीटर H4K पेट्रोल इंजन लगा है जो 106hp की पावर देता है। माइलेज की बात करें तो यह इंजन एक लीटर में 14.23 km/l की माइलेज निकाल देता है जोकि ARAI द्वारा प्रमाणित है। इसके अलावा Kicks 1.5 K9K dci इंजन के साथ भी आती है जो 110ps की पावर देता है। ARAI के हिसाब यह इंजन 20.45 km/l की माइलेज देता है। कंपनी इस गाड़ी पर 5 साल की अनलिमिटेड वारंटी दे रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed