सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अब नहीं देना पड़ेगा दोगुना टोल! BHIM UPI एप से रिचार्ज कर सकेंगे FASTag, ये है आसान तरीका

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Dec 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
NPCI offered users can rechared fastags from BHIM UPI app, know how to recharge the fastag
Fastag Toll Plaza BHim app - फोटो : AmarUjala

15 दिसंबर से फास्टैग (FASTag) देशभर में लागू हो गया है। वहीं अब फास्टैग के रिचार्ज को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सरकार ने एक खास सुविधा उपलब्ध कराई है, जिसके चलते हैं मिनटों में उसे रिचार्ज किया जा सकता है।

Trending Videos
NPCI offered users can rechared fastags from BHIM UPI app, know how to recharge the fastag
fastag - फोटो : अमर उजाला

आसान होगा सफर

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के मुताबिक अब लोग वाहन पर लगे फास्टैग को BHIM UPI के जरिए रिचार्ज कर सकेंगे। एनपीसीआई का कहना है कि वाहन मालिक भीम यूपीआई से फास्टैग को रिचार्ज करके टोल प्लाजा पर बेझिझक सफर कर सकेंगे। ये रिचार्ज किसी भी भीम यूपीआई एप से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
NPCI offered users can rechared fastags from BHIM UPI app, know how to recharge the fastag
Hyderabad Fastag - फोटो : Social Media

देना पड़ सकता है दोगुना टोल

इसका फायदा यह होगा कि कभी आप अपने फास्टैग के वॉलेट को रिचार्ज करना भूल जाएं और टोल प्लाजा से निकल रहे हों, तो आपको फास्टैग लेन में घुसने पर दोगुनी टोल राशि नहीं देनी होगी। अभी तक फास्टैग को जारी करने वाले बैंक के पोर्टल पर जाकर ही रिचार्ज किया जा सकता है। अगर आपने ऑनलाइन अमेजन से खरीदा है तो ये सुविधा आने के बाद आधिकारिक फास्टैग एप से भी रिचार्ज किया जा सकता है।

NPCI offered users can rechared fastags from BHIM UPI app, know how to recharge the fastag
Fastag BHIM UPI - फोटो : Social Media

ये है तरीका

अगर आपके पास किसी भी बैंक का फास्टैग है, तो उसे भीम यूपीआई से रिचार्ज इस तरह से कर सकते हैं...

  • सबसे पहले BHIM UPI एप में लॉग-इन करें।
  • होम स्क्रीन पर Send ऑप्शन को चुनें।  
  • इसके बाद NETC FASTag UPI ID जैसे netc.VehicleNumber@BankUPIHandle लिखें, इसमें फास्टैग जारी करने वाले बैंक का नाम यूपीआई हैंडल में लिखा जाएगा।
  • उदाहरण के लिए NETC.UP99TUV2100@axisbank फॉर्मेट में लिखा जाएगा। यह एसबीआई, एचडीएफसी सभी के लिए अलग-अलग होगा।
  • इसके बाद इसे वैरिफाई करना है।  
  • इसके बाद रिचार्ज राशि भरें।
  • एप में पिन डाल कर ट्रांजेक्शन को ऑथेंटिकेट करें।
  • इसके बाद आपके पास ट्रांजेक्शन कन्फर्मेशन का एसएमएस आएगा।

 
फिलहाल फास्टैग सुविधा HDFC Bank, ICICI Bank, State Bank of India, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, Airtel Payments Bank और Paytm Payments Bank दे रहे हैं। हालांकि भीम एप में अलग से फास्टैग रिचार्ज की कोई सुविधा नहीं दी गई है।
 

विज्ञापन
NPCI offered users can rechared fastags from BHIM UPI app, know how to recharge the fastag
FasTag - फोटो : फाइल फोटो

अब तक बिके 1.04 करोड़ टैग्स

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 1.04 करोड़ फास्टैग्स की बिक्री हो चुकी है और रोजाना औसतन एक लाख फास्टैग जुड़ रहे हैं। वहीं फास्टैग्स के जरिये भुगतान करने वालों की संख्या भी बढ़ी है। दिसंबर के तीसरे हफ्ते में फास्टैग से भुगतान 44 करोड़ रुपये को पार कर गया है, जो नवंबर में 26.4 करोड़ रुपये था। सड़क परिवहन मंत्रालय के मुताबिक देशभर में 523 फास्टैग टोल प्लाजा हैं और औसतन कलेक्शन 78.6 करोड़ रुपये प्रति दिन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed