सब्सक्राइब करें

OLA eScooter S1 and S1 Pro: ओला ई-स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं? जानें S1 और S1 Pro मॉडल में क्या फीचर्स मिलते हैं और कितना है फर्क

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 16 Nov 2021 07:19 PM IST
सार

अगर आप भी ओला ई-स्कूटर को खरीदने की योजना बना रहे हैं, और S1 और S1 Pro दोनों के बीच के अंतर को बेहतर ढंग से समझना चाह रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है।

विज्ञापन
OLA e-Scooter S1 and S1 Pro Features and Price in India
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) ने इस साल 15 अगस्त को लॉन्च होने पर भारतीय ईवी बाजार में तूफान ला दिया। इसे 24 घंटे के अंदर 1 लाख से ज्यादा बुकिंग मिली। कई और लोगों ने नजदीकी भविष्य में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। ओला अपने ई-स्कूटर के नए ऑर्डर के लिए अब फिर से 16 दिसंबर को खरीदारी विंडो खोलेगी। ओला के मुताबिक उसने करीब 1,200 करोड़ रुपये के स्कूटर बेचे हैं। कंपनी के मुताबिक टेस्ट राइड खत्म होने के बाद डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। जैसे ही ग्राहक टेस्ट राइड करते हैं, वे शेष राशि का भुगतान करते हैं उसके बाद स्कूटर की डिलीवरी शुरू की जाएगी।


ओला नीदरलैंड की वाहन निर्माता कंपनी Etergo (एटर्गो) के एपस्कूटर पर आधारित है। ओला ने कुछ साल पहले कंपनी का अधिग्रहण किया था। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 प्रो ट्रिम्स में उपलब्ध है। अगर आप भी ओला ई-स्कूटर को खरीदने की योजना बना रहे हैं, और S1 और S1 Pro दोनों के बीच के अंतर को बेहतर ढंग से समझना चाह रहे हैं तो यह पढ़ना जारी रखें। 
Trending Videos
OLA e-Scooter S1 and S1 Pro Features and Price in India
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
दोनों वेरिएंट्स की कीमत
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी के आधार पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी अलग-अलग होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
OLA e-Scooter S1 and S1 Pro Features and Price in India
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
फीचर्स
S1 और S1 pro दोनों मॉडल ढेर सारे फीचर्स के साथ आते हैं। स्कूटर बिना चाबी के चलाई जा सकती है और इसे मोबाइल फोन एप का इस्तेमाल करके स्टार्ट किया जा सकता है। इसमें मल्टी ड्राइवर प्रोफाइल बनाए जा सकते हैं। भविष्य के कंपनी एप अपडेट के जरिए पैरेंटल कंट्रोल और जियोफेंसिंग जैसे कई फीचर्स को और बढ़ा सकती है। इस स्कूटर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर्स मिलते हैं, यानी स्कूटर आपके पहुंचते ही अनलॉक हो जाएगा। ओला स्कूटर के बूट को खोलने और बंद करने के ऑप्शन के साथ जीपीएस और कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। 
OLA e-Scooter S1 and S1 Pro Features and Price in India
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
खास फीचर्स
ओला स्कूटर की डिजाइन स्कीम काफी सरल है लेकिन इसके बोल्ड किनारों और कर्व्स के साथ इसका लुक काफी आकर्षक लगता है। ओला स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील और एलईडी हेड और टेल लाइट्स दिए गए हैं। S1 Pro में वॉयस एसिस्टेंस, क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं जो S1 मॉडल में नहीं आते। 
विज्ञापन
OLA e-Scooter S1 and S1 Pro Features and Price in India
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
राइड मोड और कलर
राइड मोड की बात करें तो, S1 दो मोड के साथ आता है - नॉर्मल और स्पोर्ट्स। जबकि S1 प्रो में तीन मोड्स - नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर मिलता है। ओला एस1 पांच अलग-अलग रंगों में पेश किया गया है। जबकि S1 Pro मॉडल में पांच और कलर ऑप्शन मिलते हैं, यानी S1 Pro 10 रंगों में उपलब्ध होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed