आजकल पूरे देश में भारी भरकम जुर्माने वाले ट्रैफिक नियमों का खौफ छाया हुआ है। सोशल मीडिया, ऑफिस और घरों में भी केवल हैवी जुर्मानों की चर्चा है। डर का आलम यह है कि लोग छुट्टी लेकर अपनी गाड़ियों का पॉल्यूशन चेक करवा रहे हैं। अब तक सबसे महंगा चालान दो लाख का कटा है, जो एक ट्रक का था। वहीं खास बात यह है कि सबसे ज्यादा चालान ‘राम’ के कट रहे हैं।
‘राम’ के नाम कटे हैं सबसे ज्यादा भारी भरकम चालान, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान
लर्निंग डीएल के लिए 15 दिन की वेटिंग
संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट में लागू नए भारी भरकम जुर्मानों से लोग इतने घबरा गए हैं कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ पहुंच रहे हैं, यहहां तक कि कई राज्यों में उन्हें 15 से एक महीने की वेटिंग मिल रही है। पॉल्यूशन सेंटर्स के बाहर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें हैं और केवल प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए पांच घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है।
राम किशोर नाम 2,00,500 रुपये का चालान
वहीं संशोधित एक्ट लागू होने के बाद वाहन चालकों पर भारी भरकम जुर्माना लगना भी शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अभी तक सबसे महंगा चालान 2,00,500 रुपये का राम किशोर नाम शख्स के नाम कटा है। हालांकि ट्रक मालिक ने चालान राशि को रोहिणी कोर्ट में जमा करा दिया है।
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस- 5000 रुपये
- बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट- 10000 रुपये
- बिना फिटनेस- 10000 रुपये
- बिना इंश्योरेंस- 4000 रुपये
- बिना परमिट- 10000 रुपये
- पॉल्यूशन सर्टिफिकेट- 10000 रुपये
- ओवरलोडिंग- 20000 रुपये
- बिना सीट बेल्ट- 1000 रुपये
भगवान राम के नाम 1,41,700 रुपये का चालान
इससे पहले सबसे ज्यादा चालान 18 टायर वाले राजस्थान नंबर के एक ट्रक पर लगा था। यह ट्रक बीकानेर के ट्रांसपोर्टर भगवान राम का था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ओवर लोडिंग के चलते पांच सितंबर को ट्रक का 1,41,700 रुपये का चालान काटा। ट्रक ड्राइवर के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही परमित से संबंधित कागजात थे। चालान की जुर्माना राशि मालिक ने नौ सितंबर को रोहिणी कोर्ट में जमा कराई।
राम गोपाल के नाम 59 हजार का चालान
वहीं राम के नाम एक और चालान गुरुग्राम में कटा। पांच सितंबर रात में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को 59 हजार का चालान काटा था। ट्रैक्टर चालक राम गोपाल ने रेड लाइट जंप करने के चक्कर में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। न तो उसके पास ट्रैक्टर के कागजात थे और न ही ड्राइविग लाइसेंस, आरसी, फिटनेस प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस सर्टिफिकेट।
