सब्सक्राइब करें

Renault ने Duster के इन वेरिएंट्स के दाम 1.5 लाख तक कम किए, सिर्फ 31 जनवरी तक ऑफर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
renault duster discount offers renault duster specifications and price renault duster accessories
Renault Duster 2019
फ्रेंच वाहन निर्माता कंपनी Renault India (रेनो इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय SUV Duster की कीमत डेढ़ लाख रुपये तक कम कर दी है। हालांकि कंपनी ने कीमत में यह कटौती इस एसयूवी के कुछ खास वेरिएंट्स पर की है। अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो देर न करें क्योंकि Renault के इस खास ऑफर का लाभ सिर्फ 31 जनवरी तक उठाया जा सकता है। इस ऑफर के अलावा कैश डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस जैसे अन्य ऑफर भी मिल रहे हैं। 
Trending Videos
renault duster discount offers renault duster specifications and price renault duster accessories
Renault Duster 2019 - फोटो : Renault
ऑफर के तहत Renault Duster के सिर्फ डीजल इंजन वाले कुछ खास वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत कम की गई है। 85PS पावर वाले RxS डीजल वेरिएंट की कीमत में 70 हजार, 110PS पावर वाले RxS वेरियंट की 1.2 लाख और 110PS पावर वाले ऑल वील ड्राइव वेरिएंट की कीमत 1.5 लाख रुपये तक कम की गई है। इसके अलावा कंपनी Duster के अन्य सभी डीजल वेरिएंट पर 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
renault duster discount offers renault duster specifications and price renault duster accessories
2020 Renault Duster facelift - फोटो : Google
कीमत में कटौती और कैश डिस्काउंट के अलावा कंपनी Duster एसयूवी पर 20 हजार रुपये तक लॉयल्टी बोनस, 10 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 8.99 फीसदी ब्याज दर जैसे स्पेशल ऑफर भी दे रही है। कंपनी इन ऑफर्स के अतिरिक्त स्टॉक में उपलब्ध Duster के प्री-फेसलिफ्टेड मॉडल पर भी ऑफर दे रही है। इसमें सवा लाख रुपये तक के फायदे, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट डिस्कांउट और कम ब्याज दर जैसे कई ऑफर शामिल हैं। 
renault duster discount offers renault duster specifications and price renault duster accessories
2020 Renault Duster facelift - फोटो : Google

डायमेंशन

डस्टर के बेस वेरियंट में एयरबैग्स तो नहीं मिलते, लेकिन ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रैक असिस्टेंट, इंजन मोबिलाइजर, रिमोट कंट्रोल लॉकिंग और स्पीड वार्निंग अलर्ट जैसे फीचर मिलते हैं। डस्टर की लंबाई 4315 एमएम, चौड़ाई 1822 एमएम, रूफ रेल्स के साथ ऊंचाई 1695 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2673 एमएम का है। डस्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 205 एमएम है, वहीं इसका बूट स्पेस 475 लीटर का है। डस्टर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 50 लीटर की है। 
विज्ञापन
renault duster discount offers renault duster specifications and price renault duster accessories
2019 Renault Duster Interior - फोटो : Renault

फीचर्स 

नई डस्टर को अब पहले से ज्यादा बोल्ड लुक दिया है। इसमें अब नई बोल्ड फ्रंट ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके अलावा LED DRLs, 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सिग्नेचर प्रोजेक्टर हेडलैंप LED DRLs  के साथ आते हैं। इसके अलावा नई डस्टर में 205mm का हाई ग्राउंड क्लेरेंस भी मिलता है। जिसकी वजह से ऑफ रोडिंग बेहतर बनती है। डस्टर को स्पोर्टी टच देने के लिए इसमें रूफ रेल, बॉडी कलर्ड ORVM, मैट ब्लैक टेलगेट और वाटरफाल टेलगेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed