टीम इंडिया की 87 वर्षीय जबरा फैन चारुलता पटेल का निधन हो गया। वर्ल्डकप 2019 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वह इंडियन क्रिकेटर्स का समर्थन करने स्टेडियम पहुंची थीं। मैच के बाद टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स ने उनसे खासतौर पर मुलाकात की थी, जिसके बाद उनकी फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हुए थे और वह रातों-रात मशहूर हो गईं थीं।
87 वर्षीय 'दादी फैन' चारुलता पटेल का निधन, व्हीलचेयर पर बैठ बढ़ाया था टीम इंडिया का हौसला
बीसीसीआई ने भी अपने ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया की इस 'दादी फैन' को श्रद्धांजली दी। 13 जनवरी के दिन उन्होंने आखिरी सांस ली। चारुलता की मौत की जानकारी, उनके ही ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से दी गई।
#TeamIndia's Superfan Charulata Patel ji will always remain in our hearts and her passion for the game will keep motivating us.
May her soul rest in peace pic.twitter.com/WUTQPWCpJR
वह बेहद प्यारी छोटी महिला थी, यह सच है 'छोटी चीजें छोटे पैकेज में आती हैं' हमारी दादी खुश थीं, वह वास्तव में असाधारण थीं। वह हमारी दुनिया थी। हम पिछले साल उन्हें विशेष महसूस कराने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं, विराट कोहली और रोहित शर्मा से उनकी मुलाकात खास थी। यह उनके जीवन का सबसे अच्छा दिन था (उन्होंने कई मौकों पर हमें यह बताया)। भगवान शिव उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
A post shared by Charulata Patel |Cricket Daadi (@cricket.daadi) on
वह अपनी पोती के साथ व्हीलचेयर पर हाथों में तिरंगा थामे टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंच गईं थीं। उम्र के जिस पड़ाव पर वह थीं, उस दौर में क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी देख हर कोई हैरान था। उन्होंने उस मैच में टीम इंडिया को जमकर सपोर्ट किया था।
87 वर्षीय बुजुर्ग महिला के क्रिकेट के प्रति दीवनगी देख भारत के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने वर्ल्डकप के आगे के मैचों के टिकट स्पांसर किए थे। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने कई ट्वीट भी किए थे। खास बात यह थी कि 1983 में जब कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय टीम विश्व विजेता बनी थीं, तभी भी वे ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में मौजूद थीं।