सब्सक्राइब करें

Renault Duster पर मिल रहा ‘बंपर’ डिस्काउंट, Ford EcoSport और Maruti Brezza से हुई सस्ती

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 19 Jan 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Renault offring huge discount on Duster SUV, chepaer then Ford EcoSport and Maruti Vitara Brezza
Renault Duster Discount

Nissan Kicks और Mahindra XUV300 की लॉन्चिंग से कई ऑटो कंपनियों की नींद उड़ गई है। एक समय में कभी प्रीमियम सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी रही रेनो डस्टर पर कंपनी जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। रेनो ने अपनी एसयूवी के हर मॉडल की कीमतों में एक लाख रुपए की कटौती की है। वहीं कीमतें घटने के बाद डस्टर अब विटारा ब्रेजा और फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत में मिल रही है।


 

Trending Videos

आने वाली है सेकेंड जेनरेशन डस्टर

Renault offring huge discount on Duster SUV, chepaer then Ford EcoSport and Maruti Vitara Brezza
Renault Duster Discount

कभी रेनो डस्टर भारतीय सड़कों की बेताज बादशाह रही है। वहीं रेनो की डस्टर ऐसी कार है जिसने सब-कॉन्पैक्ट एसयूवी की परिभाषा ही बदल कर रख दी। रेनो ने डस्टर को 2012 के दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था, जिसके बाद जुलाई 2012 में कंपनी ने डस्टर को देश के कई शहरों में लॉन्च किया। लेकिन समय के साथ डस्टर में कई छोटे मोटे बदलाव हुए। वहीं अब सेकेंड जनरेशन की डस्टर बाजार में आने की तैयारी कर रही है, जो इस साल या अगले साल तक बाजार में आ जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विटारा ब्रेजा और फोर्ड इकोस्पोर्ट से लंबी है डस्टर

Renault offring huge discount on Duster SUV, chepaer then Ford EcoSport and Maruti Vitara Brezza
Renault Duster Discount

रेनो डीलरों के पास 2018 का डस्टर का स्टॉक पड़ा हुआ है, जिसके चलते कंपनी स्टॉक क्लीयरेंस के लिए 2018 की रेनो डस्टर पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी डस्टर पर एक लाख रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसके बाद डस्टर की कीमतें मारुति विटारा ब्रेजा और फोर्ड इकोस्पोर्ट के बराबर हो गई हैं। विटारा ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 7.76 लाख रुपए और फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत 7.82 लाख रुपए है। वहीं डस्टर की लंबाई विटारा ब्रेजा और फोर्ड इकोस्पोर्ट से भी ज्यादा है। 

 

Renault Duster Discounted Price

 

डस्टर के 8 डीजल वैरियंट और 2 पेट्रोल वैरियंट

Renault offring huge discount on Duster SUV, chepaer then Ford EcoSport and Maruti Vitara Brezza
Renault Duster Discount

रेनो डस्टर 8 डीजल वैरियंट और 2 पेट्रोल वैरियंट में आती है। पेट्रोल वैरियंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, जबकि डीजल वैरियंट में 1.6 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है। पेट्रोल इंजन 104 बीएचपी की पॉवर और 140 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं डीजल इंजन 84 बीएचपी की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। डस्टर का पेट्रोल वैरियंट 2 गियरबॉक्स ऑप्शंस 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी के साथ आता है। जबकि डीजल वैरियंट 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
 

विज्ञापन

कम कीमत में मिल रहा 4WD वैरियंट

Renault offring huge discount on Duster SUV, chepaer then Ford EcoSport and Maruti Vitara Brezza
Renault Duster Discount

डस्टर की सबसे बड़ी खासियत है भारतीय सड़कों के मुताबिक इसकी राइड क्वालिटी। डस्टर का सस्पेंशन सेटअप भारतीय सड़कों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। वहीं डस्टर के ज्यादातर वैरियंट फ्रंट व्हील ड्राइव हैं, वहीं डस्टर का RXZ मॉडल ऑल व्हील ड्राइव के साथ आता है। इतनी कम कीमत में ऑल व्हील ड्राइव का मिलना कम बड़ी बात नहीं है। जिसके चलते यह महिन्द्रा एक्सयूवी 500 और जीप कंपास को टक्कर देती नजर आती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed