4.95 लाख की शुरूआती कीमत में Renault ने नई Triber को भारत में लॉन्च करके हलचल पैदा कर दी है। आलम यह है कि इस कीमत में आने वाली हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान खरीदने वाले ग्राहक भी नई Triber में सोचने लगे हैं। लेकिन Triber से भी सस्ती Datsun की GO Plus MPV पहले से ही बाजार में मौजूद है, जिसकी कीमत 3.86 लाख रुपये से शुरू होती है। परफॉरमेंस को छोड़कर बाकी पॉइंट्स के हिसाब से जानने की कोशिश करते हैं कि इनमे से कौन सी कार ज्यादा बेहतर है?
दो सस्ती MPV Renault Triber Vs Datsun GO+ की है टक्कर, जानें कौन है बेस्ट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीमत
Datsun GO Plus की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 3.86 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये के बीच है। जबकि Renault Triber की भारत में एक्स-शो रूम कीमत 4.95 लाख रुपये से लेकर 6.49 लाख रुपये के बीच है। अब यहां पर Datsun GO Plus का बेस मॉडल Renault Triber के बेस मॉडल से करीब 1.09 लाख रुपये सस्ता है। जबकि Datsun GO Plus का टॉप मॉडल भी Renault Triber के टॉप से एक लाख रुपये सस्ता है। तो कुल मिलकर कीमत में एक बड़ा अंतर जरूर है। लेकिन सस्ती होने के बावजूद Datsun GO Plus क्या Renault Triber से बेहतर क्वालिटी और फीचर्स ऑफर करती है? आइये जानते हैं।
यह भी पढ़े: ये हैं भारत के कम कीमत वाले सबसे हल्के और सुरक्षित हेलमेट, जानें फीचर्स
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं
यह भी पढ़े: केवल 1.75 लाख में खरीदें Maruti WagonR, बची हैं सिर्फ 135 कारें
इंजन
दोनों ही गाडियां पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं लेकिन Datsun GO Plus में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जबकि Triber में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। आइये एक नजर डालते हैं इन दोनों गाड़ियों के इंजन पर...
Renault Triber 1.0L पेट्रोल इंजन
-
पावर:72 PS@6250rpm
-
टॉर्क: 96 Nm@5000rpm
-
गियर: 5 स्पीड मैन्युअल
-
माइलेज: 20.5 kmpl
-
कर्ब वजन: 947kg
Datsun GO Plus 1.2L पेट्रोल इंजन
-
पावर:68PS@5000rpm
-
टॉर्क: 104Nm@5000rpm
-
गियर: 5 स्पीड मैन्युअल
-
माइलेज : 19.83 kmpl
-
कर्ब वजन: 865kg to 882kg
जहां Datsun GO Plus का इंजन Renault Triber के इंजन से ज्यादा दमदार है साथ ही Go Plus का वजन भी Triber से कम है। दोनों ही गाड़ियों में 14 इंच के टायर्स लगे हैं। दोनों ही गाड़ियों के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़े: ये हैं भारत के कम कीमत वाले सबसे हल्के और सुरक्षित हेलमेट, जानें फीचर्स
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं
यह भी पढ़े: केवल 1.75 लाख में खरीदें Maruti WagonR, बची हैं सिर्फ 135 कारें
लुक्स, स्पेस और फीचर्स
Datsun GOPlus और Renault Triber दोनों ही गाड़ियों में LED डे टाइम रनिंग लैंप्स, एलॉय व्हील्स और फॉगलैंप्स की सुविधा मिलती हैं। Triber में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स देखने को मिलते हैं जबकि GO Plus में यह खूबी नहीं है। केबिन की बात करें तो यहां पर बिल्ड क्वालिटी, फिट और फिनिस के मामले में Triber काफी बेहतर है GO Plus की तुलना में। Triber में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जबकि GO Plus में इन फीचर्स की कमी है। सेफ्टी के लिए दोनों ही गाड़ियों में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD के साथ मिलते हैं। लेकिन यहां Triber के टॉप मॉडल में चार एयरबैग्स की सुविधा मिलती है जोकि GO Plus के टॉप वर्जन में भी नहीं मिलते। Triber में डिटेचेबल सीटें दी हैं, जबकि GO Plus में इस तरह के फीचर्स नहीं हैं । Renault की Triber डिजाइन के मामले में Datsun GOPlus के मुकाबले ज्यादा फ्रेश और नई लगती है ज्यादा जबकि स्पेस के मामले में भी नई Triber आगे ही है।
यह भी पढ़े: ये हैं भारत के कम कीमत वाले सबसे हल्के और सुरक्षित हेलमेट, जानें फीचर्स
यह भी पढ़े: केवल 1.75 लाख में खरीदें Maruti WagonR, बची हैं सिर्फ 135 कारें
डायमेंशन
साइज की बात करें तो Triber की लंबाई 3990 mm, चौड़ाई 1739 mm और ऊंचाई 1643 mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 2636 mm दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 mm का है। जबकि GOPlus की लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1636 mm और ऊंचाई 1507 mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 2450 mm दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 mm का है।