फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AI फीचर वाले तीन सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक खास बाइक लॉन्च, फुल चार्ज पर 60 KM की रेंज

Thu, 05 Sep 2019 04:18 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 05 Sep 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Revolet launches three electric scooters and indias first electric scooters
Urvashi with Evolet e-scooters - फोटो : AmarUjala

Rissala Electric Motors ने भारत में अपने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक नई इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने तीन स्कूटर में रेंज में Polo, Derby और Polo Pony को शामिल किया है  जबकि बाइक सेगमेंट में Evolet Warrior को उतारा गया है। इस मौके पर सड़क परिवहन मंत्री, नितिन गडकरी, और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी मौजूद रही।

Polo इलेक्ट्रिक स्कूटर

Revolet launches three electric scooters and indias first electric scooters
Revolet launches electric scooters - फोटो : Social

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में EZ और Classic दो वेरियंट मिलते हैं। पोलो EZ की कीमत 44,499 रुपये और पोलो Classic की कीमत 54,499 रुपये है। परफॉरमेंस के लिए EZ वेरियंट में 48 V/24 Ah वॉल्व-रेगुलेटेड लेड एसिड (VRLA) बैटरी लगी है जबकि क्लासिक वेरियंट में 48 V/24 Ah लिथियम-आयन बैटरी है।

Derby इलेक्ट्रिक स्कूटर:

Revolet launches three electric scooters and indias first electric scooters
Revolet launches electric scooters - फोटो : Social
यह मस्कुलर लुक में आता है। डर्बी वाटरप्रूफ BLDC मोटर के साथ और दो वेरिएंट्स में आता है - डर्बी EZ 60 V / 30 Ah VRLA बैटरी के साथ और Derby Classic 60 V / 30 Ah लिथियम आयन बैटरी के साथ उपलब्ध है।  कीमत की बात करें तो डर्बी EZ की कीमत 46,499 रुपये और डर्बी क्लासिक की कीमत 59,999 रुपये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Polo Pony इलेक्ट्रिक स्कूटर

Revolet launches three electric scooters and indias first electric scooters
Urvashi Rautela - फोटो : Social

यह स्कूटर भी दो वेरियंट EZ और Classic में उपलब्ध है। इसके EZ वेरियंट की कीमत 39,499 रुपये और Classic वेरियंट की कीमत 49,499 रुपये है। EZ वेरियंट में 48 V/24 Ah वॉल्व-रेगुलेटेड लीड एसिड (VRLA) बैटरी दी गई है, जबकि क्लासिक में 48 V/24 Ah लिथियम-आयन बैटरी है। Evolet के ये तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 60 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकते हैं । जबकि इनकी टॉप टॉप 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। 3-4 घंटे में ये फुल चार्ज होते हैं।

विज्ञापन

Warrior इलेक्ट्रिक क्वॉड बाइक

Revolet launches three electric scooters and indias first electric scooters
Warrior EV - फोटो : Social

इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये है। इसकी टॉप स्पीड 60 kmph है जबकि इसकी रिवर्स स्पीड 20kmph है। फुल चार्ज में यह 50 km की दूरी तय कर लेती है। वॉरियर 72 V/ 40 Ah लिथियम आयन बैटरी के साथ उपलब्ध है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed