{"_id":"5d70e5738ebc3e0169686ce0","slug":"rahmat-shah-becomes-first-player-to-score-century-for-afghanistan-in-test-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रहमत शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ ठोका शतक, अफगानिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दर्ज हुआ नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रहमत शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ ठोका शतक, अफगानिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दर्ज हुआ नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 05 Sep 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रहमत शाह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला मैच खेल रही हैं। एकलौते टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
2 of 6
रहमत शाह
- फोटो : social media
वहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चटगांव में खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में रहमत शाह ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रहमत शाह ने असगर अफगान के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की।
3 of 6
रहमत शाह
- फोटो : social media
रहमत शाह ने शतक लगाने के साथ अफगानिस्तान के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज शाह अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले अब तक कोई भी अफगानी खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट में शतक नहीं लगाया पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रहमत-असगर
- फोटो : social media
रहमत शाह ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक 186 गेंदों में पूरा किया। अपनी पारी के दौरान रहमत ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 102 रन बनाए। हालांकि वे अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए और अगली ही गेंद पर आउट हो गए। रहमत को नईम हसन ने सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन
5 of 6
रहमत शाह
- फोटो : पीटीआई
26 वर्षीय रहमत अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे हैं और वे अब तक 58.80 की औसत से 2 अर्धशतक और एक शतक के दम पर 294 रन बना चुके हैं। रहमत अफगानिस्तान की तरफ से टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।