{"_id":"5f60d0186676af4449195a2c","slug":"royal-enfield-bullet-350-and-royal-enfield-classic-350-price-hiked-know-the-new-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Bullet 350 और Classic 350 की कीमत बढ़ी, जानें कितनी हुई महंगी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Royal Enfield Bullet 350 और Classic 350 की कीमत बढ़ी, जानें कितनी हुई महंगी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield classic 350
- फोटो : For Reference Only
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। Royal Enfield Bullet 350 BS6 अब महंगी हो गई है। रॉयल एनफील्ड की मॉडर्न और क्लासिक मोटरसाइकिल Bullet 350 BS6 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इस बाइक के तीन वेरिएंट में सबसे सस्ता मॉडल है X, उसके बाद नंबर आता है मिड-वेरिएंट standard Black (स्टैंडर्ड ब्लैक) और टॉप-एंड मॉडल ES (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) है। Royal Enfield Bullet 350 BS6 के तीनों वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत में 2,756 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही कंपनी ने Royal Enfield Classic 350 का दाम भी 2,756 रुपये तक बढ़ दिए हैं।
Trending Videos
Royal Enfield Bullet 350
- फोटो : Royal Enfield
Bullet 350 की नई कीमत
कीमत बढ़ोतरी के बाद रॉयल एनफील्ड Bullet X 350 वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,27,093 रुपये हो गई है। जबकि रॉयल एनफील्ड 350 (ब्लैक) की एक्स-शोरूम कीमत बढ़कर 1,33,260 रुपये हो गई है। टॉप-वेरिएंट इलेक्ट्रिक स्टार्ट की एक्स-शोरूम कीमत 1,42,705 रुपये हो गई है। कंपनी ने बाइक की कीमत बढ़ने के अलावा इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। Royal Enfield Bullet 350 BS6 मोटरसाइकिल की बढ़ी हुई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज हो गई है।

बुलेट का इंजन
रॉयल एनफील्ड के भारतीय पोर्टफोलियो में Bullet 350 सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। बाइक में 346cc का सिंगल-सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 19.1 bhp का पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। रॉयल एनफील्ड बुलेट के सबसे पुराने लुक को अब तक बरकरार रखा है। Bullet 350 के फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स पर ब्लैक कलर के साथ गोल्डन पिन्स्ट्राइप्स दी गई हैं। कंपनी ने अपने इस लोकप्रिय मॉडल को नए आकर्षक रंगों के साथ पेश किया है।

Classic 350 की नई कीमत
कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब क्लासिक 350 के दाम 1.61 लाख से 1.86 लाख रुपये के बीच हो गए हैं। इनमें सिंगल चैनल ABS मॉडल की कीमत 1.61 लाख रुपये, जबकि ब्लैक कलर ड्यूल चैनल ABS मॉडल का दाम 1.69 लाख रुपये हो गया है। ड्यूल चैनल ABS गनमेटल ग्रे स्पोक मॉडल अब 1.71 लाख और ड्यूल चैनल ABS गनमेटल ग्रे अलॉय मॉडल 1.83 लाख रुपये का हो गया है।
ड्यूल चैनल ABS के साथ आने वाले क्लासिक 350 के एयरबॉर्न ब्लू और स्टॉर्मराइडर सैंड मॉडल की कीमत 1.79 लाख रुपये हो गई है। वहीं, ड्यूल चैनल ABS वाली क्लासिक 350 के स्टील्थ ब्लैक और क्रोम ब्लैक मॉडल की कीमत अब 1.86 लाख रुपये हो गई है।

आ रही है नई बाइक
Royal Enfield अपनी बिलकुल नई J प्लैटफॉर्म पर आधारिक मोटरसाइकिल की नई सीरीज लाने की तैयारी में है। कंपनी की इस नई सीरीज के तहत Meteor 350 बाइक पहला मॉडल हो सकता है। रॉयल एनफील्ड Meteor 350 की कई जानकारी पहले ही सामने आ चुकी हैं। कंपनी अपनी इस बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल को सितंबर के आखिर तक लॉन्च करने की तैयारी में है।