क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट सचिन तेंदुलकर को कौन नहीं जानता। सचिन भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। मास्टर बलास्टर को क्रिकेट के साथ-साथ कारों का भी शौक हैं। सचिन की कारें अक्सर चर्चा में रही हैं। तो आइए आपको बताते हैं सचिन की पसंदीदा कारों के बारे में।
देखिए सचिन की कारों का कलेक्शन, मारूति से मर्सिडीज तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारूति सुजुकी 800
आम आदमी की कार कही जाने वाली मारूति 800, सचिन की पहली कार थी। आज इस कार का निर्माण बंद हो चुका है, लेकिन सचिन ने जब ये कार खरीदी थी उस वक्त एक नवयुवक के लिए कार खरीदना जो क्रिकेटर हो बेहद मुश्किल था। सचिन ने इस कार को 1989 में खरीदा, उस समय सचिन भारतीय टेस्ट टीम के लिए खेला करते थे।
मर्सिडीज बेंज सी36 एएमजी
बीएमडब्लू की एम रेंज की कार खरीदने से पहले सचिन के पास मर्सिडीज बेंज सी36 एएमजी थी। इस कार को सचिन ने बाद में बेच दिया था। जिस समय सचिन ने इस कार को खरीदा था, उस वक्त भारत में शायद ही किसी और के पास मर्सिडीज बेंज सी36 एएमजी रही होगी। इस कार का निर्माण 1995 से 1997 के बीच हुआ था। कार में 3.6 लीटर का 6 सिलेंडर वाला एएमजी इंजन था, जो कार को 280 बीएचपी की ताकत प्रदान करता है।
फरारी मोडेना 360
फरारी 360 मोडेना सचिन की सबसे ज्यादा चर्चा में बनी रहने वाली कार है। सचिन की फरारी की चर्चा देश के हर कोने तक में होती थी। यहां तक की सचिन तेंदुलकर की फरारी पर फिल्म भी बन चुकी है। सचिन को यह कार फिएट की ओर से फॉर्मूला 1 के लेजेंड रेसर माइकल शूमाकर ने तोफहे के रूप में दी थी।
निसान जीटी-आर
सचिन ने फरारी मोडेना के बाद निसान की जीटी आर को खरीदा। मास्टर ब्लास्टर ने लाल रंग की जीटी-आर खरीदी है। सचिन कई बार इस कार को खुद ड्राइव करते नजर आए हैं। कार महज 2.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कार में ट्विनटर्बो वी6 इंजन लगा है, जो 545 बीएचपी की ताकत उत्पन्न करता है।