{"_id":"5d3ea4808ebc3e6d250dbe13","slug":"sanjay-dutt-luxury-cars-collection-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त के पास हैं लग्जरी कारों का कलेक्शन, इसलिए मान्यता को गिफ्ट की थी 3.5 करोड़ की रोल्स रॉयस","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
संजय दत्त के पास हैं लग्जरी कारों का कलेक्शन, इसलिए मान्यता को गिफ्ट की थी 3.5 करोड़ की रोल्स रॉयस
बॉलीवुड एक्टर, महान अदाकारा नरगिस दत्त और सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त का आज जन्मदिन है। संजू बाबा का जन्म 29 जुलाई 1959 को हुआ था। संजय दत्त की ज़िन्दगी काफी उतार चढ़ाव वाली रही है लेकिन संजय ने काफी हार नहीं मानी, अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते संजय को गाड़ियों का भी काफी शौक है। Range Rover से लेकर Rolls Royce तक इनके गैराज की शोभा बढ़ा रही हैं।
Range Rover LWB Vogue SE
2 of 4
संजय दत्त जन्मदिन
- फोटो : Social
संजय दत्त ने कुछ समय पहले नई रेंज रोवर कार खरीदी है। संजय ने रेंज रोवर कार की कौन सी सीरीज खरीदी है इस बात की तो जानकारी नहीं है। संजय दत्त की इस कार को देखकर लगता है कि यह Range Rover LWB Vogue SE है। कीमत की बात करें तो डीजल वाली Range Rover LWB Vogue SE कार की कीम 2.33 करोड़ है जबकि पेट्रोल वर्जन की कीम करीब 2.11 करोड़ है। इसमें 4.4 लीटर का SDV8 8 सिलेंडर इंजन लगा है जो 335 Bhp की पावर और 740 Nm का टॉर्क देता है। रेंज रोवर लान्ग व्हील बेस 4 व्हील ड्राइव है और 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। संजय ने अपनी कार के इंटीरियर में रेड कलर की कस्टमाइज सीट्स लगवाई है।
संजय दत्त के पास हैं कई लग्जरी कारें
3 of 4
संजय दत्त कार कलेक्शन
- फोटो : Social
संजय दत्त के गैराज में फरारी 599GTB , Rolls-Royce Ghost, Audi A8, Audi R8, Audi Q7, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, मर्सडीज M-Class, लेक्सस LX 470, पोर्शे एसयूवी और टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी कारें शोभा बढ़ा रही हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सब गाड़ियों की कीमत ही करीब 13 करोड़ रुपए है। कारों के अलाव संजू बाबा के पास डुकाटी और हार्ले डेविडसन की बाइक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब संजय ने मान्यता को गिफ्ट की 3.5 करोड़ की रोल्स रॉयस
4 of 4
संजय दत्त जन्मदिन
- फोटो : Social
साल 2010 (अक्टूबर) में जब संजय दत्त जुडवां बच्चों के पिता बने तो उन्होंने इस बात से खुश होकर अपनी पत्नी मान्यता को 3.5 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट कार गिफ्ट की थी। संजय की उस कार का नंबर भी 4545 है। वैसे उनकी हर कार का नंबर यही होता है। इस नंबर का कुल योग 9 आता है और इस 9 नंबर को संजय अपना लकी नंबर मानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।