{"_id":"5d3ea0998ebc3e6ced374357","slug":"david-kovari-visit-7-countries-in-24-hours-make-guinness-world-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने 24 घंटे में घूमे सात देश, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस शख्स ने 24 घंटे में घूमे सात देश, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
david kovari
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में आप को तरह-तरह के लोग मिल जाएंगे, जो ऐसे कारनामे करते हैं कि आप सुनकर हैरान हो जाते हैं। कोई दांतों से ट्रक खींचता है तो कोई पैरों से लिखता है। ऐसा ही एक कारनामा किया डेविड कोवारी ने, जिन्होंने 24 घंटे में 7 देश का सफर पूरा किया। अपने सफर पर निकलने से पहले उन्होंने पहले के बने रिकॉर्ड की जानकारी ली। फिर नया रिकॉर्ड बना डाला।
2 of 5
david kovari
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि डेविड कोवारी से पहले साल 2013 में ग्लेन बर्मिस्टर ने 24 घंटे में पूर्वी यूरोप के चार देश, जिसमें चेक रिपब्लिक, ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया और हंगरी घूमकर रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि ग्लेन के बाद कार्स्टेन कोहलर ने पांच देश बेल्जियम, नीदरलैंड्स, जर्मनी, लग्जमबर्ग और फ्रांस घूमकर रिकॉर्ड बनाया था। कार्स्टेन के बाद जर्मनी के माइकल मॉल ने साल 2016 में इटली, स्विटजरलैंड, लिचेस्टेनस्टीन, ऑस्ट्रियास, जर्मनी और फ्रांस 24 घंटे में घूमकर रिकॉर्ड बनाया था।
3 of 5
david kovari
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि डेविड ने अपना सफर पोलैंड से शुरू करने का प्लान बनाया। पोलैंड से होते हुए उन्होंने चेक रिपब्लिक, स्लोवाकिया, ऑस्ट्रिया, हंगरी, स्लोवेनिया और क्रोएशिया पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सात देशों का यह सफर 310 मील लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा पूरी की और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
david kovari
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, डेविड कोवारी को मार्स्टस डिग्री करते हुए एहसास हुआ कि उन्हें पढ़ाई के अलावा भी कुछ करना चाहिए, जिससे उनको असली खुशी मिले। साथ ही वह लोगों के बीच लोकप्रिय भी हों और किसी के काम आ सकें।
विज्ञापन
5 of 5
david kovari
- फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए उन्होंने एडवेंचर को चुना और कम समय में ज्यादा से ज्यादा देश घूमने का रिकॉर्ड बनाने की ठान ली। डेविड कोवारी हंग्री के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी मास्टर्स की पढ़ाई बुडापेस्ट से पूरी की। इस रिकॉर्ड को बनाने से पहले उन्होंने ढेर सारी तैयारियां की और निकल पड़े रिकॉर्ड बनाने।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।