{"_id":"614dba8f8ebc3e59df165a36","slug":"tata-motors-announces-it-has-sold-10000-electric-vehicles-in-country-tata-nexon-ev-tata-tigor-ev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Motors: टाटा मोटर्स ने 10,000 ग्राहकों को बेचे इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे ज्यादा बिकी Nexon EV, जानें खासियत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Motors: टाटा मोटर्स ने 10,000 ग्राहकों को बेचे इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे ज्यादा बिकी Nexon EV, जानें खासियत
Fri, 24 Sep 2021 05:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 24 Sep 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV Delivery
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Motors Electric Vehicles Sales : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को एलान किया कि वह देश में अब तक 10,000 ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री कर चुकी है। इसमें Nexon EV (नेक्सन ईवी) एसयूवी को सबसे ज्यादा खरीदारों ने पसंद किया है। कंपनी ने हाल ही में निजी खरीदारों के लिए 2021 Tigor EV (टिगोर ईवी) भी लॉन्च की है। कंपनी ने शुरुआती दौर में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने वालों की सराहना की और कहा कि ऐसा कर उन्होंने अन्य ग्राहकों को प्रोत्साहित किया है। टाटा मोटर्स ने इस बात पर जोर दिया कि वह भविष्य के विजन के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें बैटरी से चलने वाले वाहन हर तरफ नजर आएंगे।
Tata Tigor EV 2021
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV को पहली बार 2020 के जनवरी में लॉन्च किया गया था और इसमें बेहतर ड्राइव परफॉर्मेंस के लिए Ziptron टेक्नोलॉजी मिलती है। हालांकि कंपनी फ्लीट ऑपरेशंस के लिए Tigor EV की पहले से बिक्री कर रही थी, वहीं Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ 2021 Tigor EV को पिछले महीने निजी खरीदारों के लिए लॉन्च किया गया था।
Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Refernce Only
Tata Nexon EV की पावर, रेंज और कीमत
Tata Nexon EV की कीमत 14 लाख से ऊपर है, और इसमें 30.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो एक बार फुल चार्ज किए जाने पर 312 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। नेक्सन ईवी 9.14 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। नेक्सन ईवी में 127 bhp का पावर और 245 Nm का टॉर्क मिलता है।

Tata Tigor EV
- फोटो : Tata Motors
Tata Tigor EV की पावर, रेंज और कीमत
वहीं Tigor EV में, नेक्सन ईवी से छोटा, 26 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसकी कंपनी द्वारा बताई गई ड्राइविंग रेंज 306 किलोमीटर है, जो नेक्सन ईवी से थोड़ी कम है। इसकी कीमत भी नेक्सन से कम रखी गई है। भारत में टिगोर ईवी की शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये है। इस कार में 74 bhp का पावर और 170 Nm का टॉर्क मिलता है।

Tata Nexon EV Charging
- फोटो : For Refernce Only
ईवी सेगमेंट में सबसे आगे
बैटरी से चलने वाले मास-मार्केट पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में ज्यादा कंपीटिशन के बिना, टाटा मोटर्स की आगे बढ़ते हुए सिर्फ अपनी पकड़ मजबूत बनाने की संभावना है। हालांकि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स पर निर्भर करता है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि इलेक्ट्रिक कारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करनी शुरू कर दी है।