Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Auto News
›
Man accidentally buys 20 tesla car in germany tesla electric car tesla model 3 tesla car price tesla model 3 price tesla model 3 price in india tesla car sales news germany tesla electric car news
{"_id":"5ef9d7ab8ebc3e432b5ac0a2","slug":"tesla-electric-car-tesla-model-3-tesla-car-price-tesla-model-3-price-tesla-model-3-price-in-india-tesla-car-sales-news-germany-tesla-electric-car-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जर्मनी के एक शख्स ने गलती से Tesla की 28 इलेक्ट्रिक कारों का ऑर्डर दे दिया, कीमत थी करीब 11.9 करोड़ रुपये","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जर्मनी के एक शख्स ने गलती से Tesla की 28 इलेक्ट्रिक कारों का ऑर्डर दे दिया, कीमत थी करीब 11.9 करोड़ रुपये
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:29 PM IST
सार
टेस्ला मॉडल 3 कार कैलिफोर्निया स्थित कंपनी का सबसे किफायती उत्पाद है, लेकिन किसी भी ग्राहक ने एक बार में इसकी 28 यूनिट नहीं खरीदी हैं।
ग्राहक द्वारा कंपनी में मदद मांगने पर टेस्ला ने इस खरीद को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
Tesla Model 3
- फोटो : Social Media
Link Copied
अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) की कारों की दुनिया दीवानी है। दुनियाभर में इसके चाहनेवाले मिल जाएंगे। यह कारें टेक्नोलॉजी के मामले में काफी एडवांस हैं और ऑल-इलेक्ट्रिक हैं, जिससे ये एक स्टेटस सिंबल भी समझी जाने लगी हैं। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि धनी लोगों की गैराज में यह कार आपको खड़ी दिख जाए। लेकिन सबसे अमीर व्यक्ति ने भी एक बार में ऐसी 28 कारें नहीं खरीदी होगी। हालांकि, यह काम एक जर्मन व्यक्ति अनजाने में कर बैठा जब वह ऐसी एक कार ऑनलाइन खरीदने की कोशिश कर रहा था।
Trending Videos
2 of 5
Pwn20Wn Tesla Model 3
- फोटो : Social Media
एक जर्मन व्यक्ति ने कंपनी की वेबसाइट पर हुई कुछ गड़बड़ की वजह से गलती से 1.4 मिलियन यूरो (लगभग 11.9 करोड़ रुपये) की कीमत वाले 28 टेस्ला कारों का ऑर्डर कर दिया।
ऑनलाइन चर्चा के फोरम 'रेडिट' पर, 'बैलोन मैन' नाम के एक शख्स ने लिखा कि कैसे उसने और उसके पिता ने गलती से सिर्फ एक कार के बजाय 27 मॉडल 3एस कारों के लिए ऑर्डर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Pwn20Wn Tesla Model 3
- फोटो : Social Media
इस परिवार ने कथित तौर पर एक नई ऑटोपायलट फीचर वाली टेस्ला Model 3 कार के लिए ऑर्डर दिया। लेकिन टेस्ला वेबसाइट में कुछ तकनीकी समस्या आ गई और उसने 28 वाहनों के लिए ऑर्डर दे दिया।
जब यूजर ने 'सबमिट' बटन पर क्लिक किया, तो वेबसाइट ने बताया कि भुगतान से जुड़े मुद्दे के कारण ऑर्डर नहीं दिया जा सकता है। लेकिन परिवार ने दावा किया कि उन्होंने सभी भुगतान विवरणों को सही ढंग से भरा है।
4 of 5
Tesla Model 3
उसके बाद, यूजर के पिता ने एक बार फिर 'कंफर्म' बटन पर क्लिक किया। लेकिन वेबसाइट ने फिर से वही जवाब दिया। यह करीब दो घंटे तक चलता रहा।
वेबसाइट ने आखिरकार ऑर्डर 'कंफर्म' होने के बारे में बताया। हालांकि, एक कार के लिए ऑर्डर देने के सभी प्रयासों को नए ऑर्डर के रूप में दर्ज कर लिया गया। इसलिए, वेबसाइट ने सभी 28 ऑर्डर की पुष्टि की, जिससे कुल बिल 1.4 मिलियन यूरो हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
Tesla Model 3
हर वाहन के ऑर्डर पर 100 यूरो का नॉन-रिफंडेबल चार्ज था। जो कुल मिलाकर 2800 यूरो हो गया।
लेकिन शुक्र है कि इस परिवार ने कॉल कर टेस्ला को अपनी समस्या बताई और उन्होंने बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरे ऑर्डर को रद्द कर दिया और परिवार को कार के लिए एक नया ऑर्डर देने के लिए कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।