भारत में पिछले कुछ सालों में वैसे तो बड़ी कारों की तरफ लोग ज्यादा आकर्षित हुए हैं लेकिन इसके बावजूद छोटी कारें आज भी बेहद पसंद की जाती है। यही कारण है बाजार में मौजूद आज हर कंपनी के लाइनअप में एक हैचबैक कार जरूर है, लेकिन फिर भी ग्राहको को आकर्षित करने के लिए कंपनियां एक से बढ़कर एक कार के साथ आ रही हैं आज आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताएंगे जो बहुत जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही हैं।
देश में जल्द दस्तक देगी ये छोटी कारें, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारूति वैगन आर
मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर को पहले ही 7 सीटर में लांच करने की घोषणा कर दी थी। जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस कार को HEARTECT प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। यह प्लैटफॉर्म कार को बेहतर माइलेज और सेफ्टी देने में अव्वल है।
नई मारूति वैगन आर 7 सीटर में कंपनी 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन दे सकती है। जो कि 84बीएचपी की पावर और 115एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस कार के 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) दोनों वर्जन मार्केट में उतारे जाएंगे। मारुति की यह नई कार अगले साल की पहली तिमाही में बाजार में पेश होगी।
हुंडई ग्रैंड आई10
हुंडई की कार आई10 को लोगों ने काफी पसंद किया है शायद यही कारण है कि कंपनी अब अपनी ग्रैंड आई10 के साथ जल्द आ रही है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसके लुक को मौजूदा कार से ज्यादा चौड़ा रखा गया है। हालांकि कार को आप 2019 के मध्य तक ही बाजार में देख पाएंगे।
टाटा टियागो xz+
टाटा की टियागो न सिर्फ देखने में आकर्षक है बल्कि लोगों की जरूरतों पर भी खरी उतरती है। इसके बावजूद बहुत से ऐसे ग्राहक थे जो इस कार में अन्य सुविधाएं चाहते थे जिसके चलते कंपनी अब इस कार के टॉप मॉडल को लांच करने की तैयारी में है। टाटा मोटर्स जल्द भारत में अपनी कार टियागो की लाइनअप लांच करने जा रही है जिसमें पहले वाला ही 1.2-लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो कि मल्टी ड्राइव मोड़ से लैस होगा।
टाटा टियागो के नए संस्करण को एंड्रॉइड ऑटो, वॉयस कमांड एक्सेस और इनकमिंग एसएमएस अधिसूचना के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम दिया जाएगा। जो कि कार के एसी को भी पूरी तरह से कंट्रोल कर सकेगा। इसके अलावा कार में 4 स्पीकर्स, 15 इंच के अलॉय व्हील आदि भी दिए जाएंगे।
टाटा 45एक्स
टाटा की यह कार लुक्स के माइने मे अपने सेगमेंट की सभी कारों को टक्कर देगी। इस कार के कॉन्सेप्ट को कंपनी ने 2018 आॅटो शो में पेश किया था। जिसे अगले साल के अंत तक बाजार में पेश किया जा सकता है। टाटा की यह कार मारुति बलेनो और हुंडई आई20 जैसी प्रमियम हैचबैक कारों को टक्कर दे सकती है।