फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस त्योहार Hero ने लॉन्च किए ये 4 नए स्कूटर और मोटरसाइकिल, आपकी पसंद कौन?

Wed, 21 Oct 2020 03:46 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 21 Oct 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
This festive season Hero Motocorp launches BS6 Hero Maestro Edge 110 to Hero Maestro Edge 125 Stealth Edition to Hero Pleasure Plus Platinum to Hero Glamour Blaze Edition
Hero Motorcycles and Scooters - फोटो : Amar Ujala

इस त्योहारी सीजन हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी कई नए टू-व्हीलर्स को भारतीय बाजार में उतारा है। इनमें तीन स्कूटर और एक मोटरसाइकिल शामिल हैं। हालांकि, ये सभी नए वेरिएंट्स या अपडेट मॉडल हैं, जिनमें या तो नए इंजन शामिल किए गए हैं या फिर नए कलर वेरिएंट और अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। आज हम आपको हीरो के इन सभी चारों व्हीकल के फीचर्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

BS6 Hero Maestro Edge 110

This festive season Hero Motocorp launches BS6 Hero Maestro Edge 110 to Hero Maestro Edge 125 Stealth Edition to Hero Pleasure Plus Platinum to Hero Glamour Blaze Edition
Hero Maestro Edge 110 BS6 - फोटो : Hero MotoCorp
BS6 Hero Maestro Edge 110 स्कूटर पहले के मुकाबले ज्यादा ईको फ्रेंडली हो गया है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 60,950 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 62,450 रुपये तक जाती है। इंजन के अलावा इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यानी इसका लुक बीएस4 मॉडल जैसा ही है।

इसमें पावर के लिए 110.9 सीसी सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड बीएस6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8 hp की मैक्सिमम पावर और 8.75 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन CVT यूनिट से लैस है।

नए BS6 Maestro Edge 110 में बीएस4 मॉडल के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलेगा। इसमें स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह ईंधन की कम खपत करेगा।

 

Hero Maestro Edge 125 Stealth Edition

This festive season Hero Motocorp launches BS6 Hero Maestro Edge 110 to Hero Maestro Edge 125 Stealth Edition to Hero Pleasure Plus Platinum to Hero Glamour Blaze Edition
Hero Maestro Edge 125 Stealth - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Maestro Edge 125 Stealth एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 72,950 लाख रुपये है। यह स्कूटर स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट से 1,500 रुपये ज्यादा महंगा है। इसमें नया मैट ग्रे कलर शेड और थीम के साथ नया बॉडी ग्राफिक्स दिया गया है। नए स्कूटर में प्रीमियम 'Stealth' क्रेस्ट बैजिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें कार्बन फाइबर टेक्सचर्ड स्ट्रिप्स, टोन-ऑन-टोन स्ट्रिप्स दी गई है, जो इसे एक फ्रेश लुक देती हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने Maestro Edge 125 Stealth में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। इस स्कूटर में 125 सीसी वाला फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hero Pleasure+ Platinum

This festive season Hero Motocorp launches BS6 Hero Maestro Edge 110 to Hero Maestro Edge 125 Stealth Edition to Hero Pleasure Plus Platinum to Hero Glamour Blaze Edition
Hero Pleasure Plus Platinum Edition - फोटो : Hero MotoCorp
नई Hero Pleasure+ Platinum एडिशन की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 60,950 रुपये है। रेगुलर मॉडल के टॉप स्पेसिफिकेशन अलॉय व्हील वेरिएंट से Platinum एडिशन की कीमत 2,000 रुपये ज्यादा है। इसमें नई स्टाइलिंग थीम दी गई है। इसमें नया मैट ब्लैक कलर के साथ ब्राउन इनर पैनल्स दिए गए हैं। नए स्कूटर के रियर-व्यू मिरर्स, मफलर प्रोटेक्टर, हैंडलबार के किनारों और फेंडर स्ट्रिप पर क्रोम एक्सेंट दिए गए हैं, जो इसके लुक को पहले के मुकाबले काफी स्टाइलिश बना रहे हैं।

Hero Pleasure+ Platinum में डुअल टोन सीट के साथ प्लेटिनम हॉट स्टैंपिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें 3D लोगो बैज दिया गया है। इस स्पेशल एडिशन में ग्राहकों को लो-फ्यूल इंडीकेटर मिलेगा। इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी का दावा है कि बीएस4 मॉडल की तुलना में इसमें 10 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलेगा।
विज्ञापन

Hero Glamour Blaze Edition

This festive season Hero Motocorp launches BS6 Hero Maestro Edge 110 to Hero Maestro Edge 125 Stealth Edition to Hero Pleasure Plus Platinum to Hero Glamour Blaze Edition
Hero Glamour Blaze Edition - फोटो : Hero MotoCorp
नई Hero Glamour Blaze एडिशन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 72,200 रुपये है। Glamour Blaze में नया डुअल टोन कलर स्कीम दिया गया है। इस डुअल टोन में मैट वर्नियर ग्रे के साथ फंकी लाइम येलोग्राफिक्स दिया गया है। इस मोटरसाइकिल के हेंडलबार में यूएसबी चार्जर दिया गया है।

Hero Glamour Blaze के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 125 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन और चेसिस 2020 Hero Passion Pro पर बेस्ड है। वहीं, इसमें Glamour का 125 सीसी वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसका एक गियर नीचे और बाकी के चार गियर ऊपर की तरफ लगते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed